By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: आदित्य ठाकरे का मनपा आयुक्त चहल को खरा पत्र, मनपा में असंवैधानिक मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से भ्रष्टाचार शुरू है, सड़क निर्माण कार्य मे हुए घोटाले के आरोपों का जवाब क्यों नहीं देता प्रशासन
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » आदित्य ठाकरे का मनपा आयुक्त चहल को खरा पत्र, मनपा में असंवैधानिक मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से भ्रष्टाचार शुरू है, सड़क निर्माण कार्य मे हुए घोटाले के आरोपों का जवाब क्यों नहीं देता प्रशासन

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

आदित्य ठाकरे का मनपा आयुक्त चहल को खरा पत्र, मनपा में असंवैधानिक मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से भ्रष्टाचार शुरू है, सड़क निर्माण कार्य मे हुए घोटाले के आरोपों का जवाब क्यों नहीं देता प्रशासन

Deepak dubey
Last updated: April 27, 2023 6:21 pm
Deepak dubey
Published: April 27, 2023
Share
aditya thackeray 1 201909298770
SHARE

मुंबई। महानगर में 400 किमी सड़क के कंक्रीटाइनेशन(concretization)   के लिए सिर्फ 5 कंपनियों को प्लानिंग के तहत कीमत बढ़ाकर दिए गए ठेके में हजारों करोड़ का घोटाला होने का खुलासा शिवसेना( उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष नेता व युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने किया था। लगभग दो महीने बाद भी मनपा ने इस पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आशीर्वाद से हो रहे घोटाले को लेकर युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार और मनपा प्रशासक पर गंभीर आरोप लगाते हुए 10 सवाल पूछे हैं। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि असंवैधानिम मुख्यमंत्री मनपा के सड़क कंक्रीटाइजेशन ठेके में हुए भ्रष्टाचार में शामिल हैं? इस घोटाले में मुंबईकरों की गाढ़ी कमाई की लूट की गई है।

Advertisement

उन्होंने खरे खरे 10 सवाल पूछते हुए कहा कि यह सवाल हर मुंबईकर के लिए अहम है। क्योंकि प्रस्तावित सड़क कंक्रीटाइजेशन योजना में 6080 करोड़ रुपये खर्च किया जा रहा है। 5 ठेकेदारों को ये कार्य पूरी गोपनीयता के साथ सौंप दिया गया हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार और प्रशासक बिना किसी ठोस वजह, बिना जरूरत और बिना किसी रोक- टोक के जनता के पैसे व उनकी जमा पूंजी को अंधाधुंध उड़ा रही हैं। इस अलोकतांत्रिक प्रशासन पर क्या कभी आत्ममंथन होगा? यह सवाल हर मुंबईकर पूछ रहा है!

अपने पत्र आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई में सड़कों के मेगा ठेके में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और घोटाले को मैने उजागर किया है । लेकिन मनपा इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर पूरी तरह से खामोश रही है। प्रशासन ने अबतक कोई जवाब नहीं दिया है। इसका मतलब है प्रशासन के हाथ भी घोटाले से सने हुए हैं। इस घोटाले की बागडोर मुख्य आरोपी राज्य के असंवैधानिम मुख्यमंत्री के हाथों में हैं।

उन्होंने कहा कि यह बात भी सामने आई है कि कई विधायक, पूर्व नगरसेवक व नागरिकों ने विभिन्न माध्यमों से इन सड़कों के ठेकेदारों की जांच की मांग की है। इन पत्रों के आधार पर मनपा ने ठेकेदारों पर कई करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके लिए जितना ठेकेदार जिम्मेदार हैं उतना ही मनपा प्रशासन भी जिम्मेदार है। इस मामले में मनपा अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई है?

मुंबईकरों को चाहिए इन सवालों के जवाब-

1. निविदाएं जारी करने के समय, बोलियां प्रतिस्पर्धी मूल्य (अनुमानित मूल्य से औसतन 8% अधिक) या ‘एट पार’ मूल्य पर प्रदान की गई थीं?

2. निविदा की बोली प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। और निविदाएं मनपा प्रशासन ने साजिस के तहत एकतरफा रूप से प्रदान की हैं?

3. टेंडर की कीमत बढ़ाई गई है, इसमें नियमों का उलंघन हुआ है? और कितनी वृद्धि की जाएगी?

4. टेंडर जारी होने के बाद अब तक कितनी सड़कों का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है?

5. मुंबई ट्रैफिक पुलिस और अन्य विभागों और संस्थानों से कितने ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ प्राप्त हुए हैं?

6. प्रस्तावित 10 प्रतिशत अग्रिम राशि’ (अग्रिम मोबिलाइजेशन) ठेकेदारों को दे दी गई है या नहीं?

7. क्या दो सप्ताह से गिट्टी की आपूर्ति बंद होने और बाद में मूल्य में वृद्धि से इन निविदाओं या चल रहे सड़क कार्यों की कीमत प्रभावित होगी?

8. निर्वाचित नगरसेवकों का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त होने के बाद उनकी अनुपस्थिति में इन 400 किमी लंबे सड़क कार्यों का प्रस्ताव किसने दिया है?

9. नगरसेवकों की समितियों के अनुपस्थिति में 400 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति किसने दी?

10. यदि 31 मई 2023 तक इन कार्यों को प्रारंभ नहीं किया गया तो संशोधित समय सीमा क्या होगी? और क्या मानसून के बाद शुरू होने वाले काम के लिए ‘एडवांस मोबिलाइजेशन’ दिया जाएगा?

Transgender: कारामाती किन्नर!
बदलापुर बैरेज में छुट्टी का मजा बना मौत का सबब, 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में 9096 मूर्तियों का हुआ विसर्जन
जनता की पसीने की कमाई ‘मित्रों’ की जेब में डालने वाले प्रधानमंत्री देश को पहली बार मिला – नाना पटोले
Sharad Pawar: विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को याद आए चाचा
TAGGED:aditya thackerayMaharashtra newsmumbai newsmumbai shivsena
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
hq720
आध्यात्मदेश-दुनियाराजनीति

Preparation for Maha Kumbh in 2025: महाकुंभ 2025 को स्वच्छ कुंभ बनाएगी योगी सरकार महाकुंभ में स्वच्छता को लेकर मेला प्रशासन की ओर से की गईं व्यापक तैयारियां

Deepak dubey
Deepak dubey
October 16, 2024
Rahul gandhi: एक सोची – समझी रणनीति के तहत राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द की गई।
समृद्धि पर दुर्घटनाग्रस्तों के लिए ‘एयरलिफ्ट’, एमएसआरडीसी बनाएगा छह हेलीपैड
Dharavi slum rehabilitation:धारावी में ही होगा झुग्गीवासियों का पुनर्वास, उद्योग भी यहीं होंगे विकसित: मुंबई के विकास की नई तस्वीर पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने दिए बड़े आश्वासन
Mahape Shilphata Landslide: महापे-शिलफाटा मार्ग पर भूस्खलन, यातायात ठप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?