By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Toilet problem: छात्राओं के शौचालय पर संकट , योजना बद्ध 787 शौचालय में से एक का भी काम नहीं पूरा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Toilet problem: छात्राओं के शौचालय पर संकट , योजना बद्ध 787 शौचालय में से एक का भी काम नहीं पूरा

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईराजनीतिशिक्षासिटीहेल्थ शिक्षा

Toilet problem: छात्राओं के शौचालय पर संकट , योजना बद्ध 787 शौचालय में से एक का भी काम नहीं पूरा

Deepak dubey
Last updated: February 11, 2023 12:10 pm
Deepak dubey
Published: February 8, 2023
Share
1574415931
SHARE

मुंबई। समग्र शिक्षा अभियान के तहत वित्त वर्ष 2022-23 में महाराष्ट्र (maharashtra) के स्कूलों के बुनियादी निर्माण कार्यों समेत छात्राओं के लिए शौचालय (toilet) के काम को पूरा नहीं किया गया है। इसका खुलासा खुद केंद्र सरकार ने लोकसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद सुनील तटकरे द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में केंद्र सरकार द्वारा जानकारी दी गई है, जिसमें राज्य की ईडी सरकार की करामात एक बार फिर से जग जाहिर हुई है। केंद्र की तरफ से जारी की गई जानकारी से पता चला है कि ईडी सरकार द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इस वर्ष 787 छात्राओं के लिए शौचालय बनाने की योजना थी। इसके तहत 294 शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है, लेकिन दिसंबर तक उनमें से एक का भी काम पूरा नहीं हो सका है। इसी तरह 635 स्कूलों में विद्युतीकरण और सोलर पैनल लगाने की योजना में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि समग्र शिक्षा अभियान केंद्र प्रायोजित फ्लैगशिप योजना है, जिसे तीन सरकारी कार्यक्रमों यानी सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और शिक्षक शिक्षा को समाहित करके शुरू किया गया था। यह देश भर में लगभग 14 लाख सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। हालांकि समग्र शिक्षा अभियान योजना का 60 फीसदी खर्च केंद्र, जबकि शेष राज्य सरकारों द्वारा वहन किया जाता है

देरी से मिली समग्र शिक्षा अभियान निधि

समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक कैलाश पगारे के मुताबिक इस वर्ष केंद्र सरकार द्वारा राज्य को निधि जारी करने में देरी किया है। इसलिए काम की रफ्तार धीमी गति से हुई है। उनके अनुसार शिक्षा मंत्रालय के तहत परियोजना अनुमोदन बोर्ड आमतौर पर राज्यों के लिए वार्षिक कार्य योजना और बजट को मंजूरी देता है। साथ ही निधि अगस्त अथवा सितंबर में जारी किया जाता है। हालांकि इस साल प्रक्रिया में देरी हुई है। राज्य सरकार को अभी एक पखवाड़े पहले ही पैसा मिला है। फिलहाल रुके निर्माण कार्यों को चालू वित्त वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।

पैसे के अभाव में अटकी योजनाएं

केंद्र सरकार की तरफ से दी गई जानकारी से पता चला है की राज्य में अभी भी स्कूलों के बुनियादी ढांचे से संबंधित कई कार्यों को पूरा नहीं हो सका है। पिछले वर्ष स्कूलों के मंजूर 2,502 बड़ी मरम्मत कार्यों में से केवल 1,370 ही पूरे हो सके हैं, जबकि 543 कार्य प्रगति पर हैं। पगारे के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान के तहत निर्माण कार्यों के लिए आवंटित पूंजीगत व्यय अपर्याप्त रहा है। जिला परिषदों और जिला सेस सहित विभिन्न स्रोतों से निधि एकत्र करने की आवश्यकता है। लटके कार्यों के लिए धन की कमी ही एकमात्र कारण है। पगारे के अनुसार केंद्र ने जनवरी में राज्य भर के लगभग 17,000 स्कूलों में रुकीं बुनियादी ढांचे के कार्यों को पूरा करने के लिए 597 करोड़ रुपए की जरूरत है, जिसके लिए केंद्र का हिस्सा एक महीने में जारी होने की संभावना है।

जानकारों के अनुसार केंद्र सरकार समग्र शिक्षा अभियान जैसी प्रमुख योजनाओं पर खर्च को प्रभावी ढंग से कम कर रही है, जो स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति और पढ़ाई को प्रभावित करने का कारण बन रहा है। सरकार द्वारा हाल ही में जारी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट से पता चलता है कि सरकारी स्कूलों को इंटरनेट और कंप्यूटर जैसी सुविधाओं की सख्त जरूरत है। खराब इंफ्रा के चलते सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या अनुमान से बहुत कम है।

Shefali Jariwala death reason: “अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत की गुत्थी सुलझी: पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, अँटी-एजिंग इंजेक्शन और उपवास बना वजह!”
NMIA first landing: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहली ऐतिहासिक लैंडिंग
Shivsena’s agitation against bus fare hike: शिवसेना ने एसटी बस किराया वृद्धि के खिलाफ किया आंदोलन, जगह-जगह विरोध प्रदर्शन
Doctors chase dogs : इलाज छोड़ कुत्ता भगाएंगे डॉक्टर! अस्पताल में अजीब फरमान, मचा हड़कंप -भाजपा सरकार के आदेशों की जमकर आलोचना
Africa’s Malawi Hapus enters Mumbai!: मुंबई में घुसा अफ्रीका का मलावी हापुस!, तीन हजार से पांच हजार रुपए तक प्रति पेटी होगी कीमत
TAGGED:Maharashtra newsmumbai bjpmumbai newsmumbai shivsenaToilet problem
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
360 F 1340411220 Pi2La0eaqM04bIp3NVY8pfVRQ1t5XeaR
क्राइममुंबईसिटी

Railway ticket booking system hacked: रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम पर बड़ा साइबर हमला, लाखों यात्रियों का डाटा डार्क वेब पर बिक्री के लिए!

Deepak dubey
Deepak dubey
July 16, 2025
Health: हिंदुस्तान हुआ मोटापे का शिकार
Rain impact on Maharashtra Farmers: महाराष्ट्र में तेज बारिश से बड़े पैमाने पर फसल नुकसान — सीएम फडणवीस ने स्थिति का लिया जायजा, प्रभावित क्षेत्रों में राहत-कार्य और पंचनामा शुरू
Vande Bharat’ Express: मुंबई-सोलापुर ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस पर पथराव!
Makar Sankranti : पतंगों का पर्व, उल्लास और परंपराओं का संगम
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?