Joindia
मुंबईहेल्थ शिक्षा

Wah! तीसरी आंख की निगरानी में स्वास्थ्य केंद्र, 24 घंटे रहेगा पहरा

dasssdds

मुंबई- भू-माफियाओं के चंगुल में फंसे पवई स्थित दवाखाने को मुक्त कराते हुए मनपा ने यहां हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वास्थ्य केंद्र शुरू कर दिया है। मनपा की तरफ से बताया गया है कि इस स्वास्थ्य केंद्र पर न केवल तीसरी आंख की नजर रहेगी, बल्कि यहां 24 घंटे सुरक्षा रक्षकों का पहरा भी होगा। यह जानकारी अतिरिक्त आयुक्त डॉ संजीव कुमार ने दी।
मुंबईकरों के स्वास्थ्य को लेकर मनपा प्रशासन सजग और सतर्क है। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वास्थ्य केंद्र योजना के तहत 250 केंद्र शुरू करने की योजना है। फिलहाल अब तक अलग-अलग झोपड़पट्टी इलाकों में 52 स्वास्थ्य केंद्र शुरू किए जा चुके हैं। यहां पर रोजाना सैकड़ों मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इसी के तहत पवई में एक जगह पर स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया गया था लेकिन वहां भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया और बाद में वहां बाउंसर तैनात कर दहशत का निर्माण किया जा रहा था। वहां उपचार के लिए मरीज और डॉक्टर व अन्य स्टाफ को जाने में समस्या होती थी। वह एक समस्या बन गई थी जिसे लेकर मनपा के समक्ष शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया।

Advertisement

Related posts

Marve beach: मार्वे बीच पर डूबे 5 स्कूली बच्चे

Deepak dubey

बच्चन परिवार को बॉम्बे HC से राहत: ‘प्रतीक्षा’ बंगले में किसी भी तरह की तोड़फोड़ पर लगाई रोक, अभिनेता को BMC के सामने पक्ष रखने का समय दिया

cradmin

Pollution increased in Mumbai: मुंबई में बढ़ा प्रदूषण, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चों के स्वाशन नलिका पर असर!, कुछ इलाकों में प्रदूषण के पीएम 2.5 में 70 प्रतिशत से अधिक वृद्धि

Deepak dubey

Leave a Comment