Joindia
क्राइमदेश-दुनियामुंबई

राणे के बंगले में अनधिकृत निर्माण गिराने का काम शुरू

images 27
मुंबई के जुहू इलाके में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बंगले में अनधिकृत निर्माण को गिराने का काम बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। उच्चतम न्यायालय ने राणे के बंगले ‘अधीश’ में अनधिकृत निर्माण को गिराने के लिए बृहन्मुंबई मनपा (बीएमसी) को निर्देश देने के मुंबई उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को सितंबर में खारिज कर दिया था। शीर्ष अदालत ने कहा था कि निर्माण कार्य में तटीय नियमन क्षेत्र (सीआरजेड) एवं तल क्षेत्र सूचकांक (एफएसआई) के नियमों की अनदेखी की गयी। एफएसआई किसी तल का वह अधिकतम स्वीकार्य क्षेत्र होता है जिस पर निर्माण कार्य किया जा सकता है।
राणे के परिवार के स्वामित्व वाली कंपनी कालका रीयल इस्टेट प्राइवेट लिमिटेड ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘उच्चतम न्यायालय ने राणे को निर्देश दिया है कि उनके बंगले में अवैध निर्माण को दो महीने में गिराया जाए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो बीएमसी कार्रवाई करेगा। राणे के बंगले के खिलाफ शिकायत दाखिल करने वाले कार्यकर्ता संतोष धौंडकर ने घटनाक्रम का स्वागत करते हुए बताया कि सीआरजेड नियमों के उल्लंघन की शिकायत अभी लंबित है।

Related posts

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ध्यान दें तो बेघरों की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा- अनिल गलगली

Deepak dubey

बेमौसम ने टमाटर के फसलों को किया नुकसान

Deepak dubey

पेटीएम ऐप पर निर्देशों का कोई असर नहीं, अन्य बैंकों के साथ साझेदारी के लिए स्वतंत्र है पेटीएम: आरबीआई

Deepak dubey

Leave a Comment