By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ ने महाराष्ट्र एफडीए द्वारा की जा रही मनमानी कार्यवाही के खिलाफ कल बुलाई महासभा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ ने महाराष्ट्र एफडीए द्वारा की जा रही मनमानी कार्यवाही के खिलाफ कल बुलाई महासभा

देश-दुनियाकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ ने महाराष्ट्र एफडीए द्वारा की जा रही मनमानी कार्यवाही के खिलाफ कल बुलाई महासभा

Deepak dubey
Last updated: November 10, 2022 1:19 pm
Deepak dubey
Published: November 10, 2022
Share
IMG 20220818 WA0018 1
SHARE

नवी मुंबई ।अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महाराष्ट्र प्रदेश के महामंत्री शंकर ठक्कर ने बताया पिछले कुछ महीनों से महाराष्ट्र के एफडीए विभाग द्वारा तेल व्यापार एवं अन्य खाद्य पदार्थों के व्यापारियों को प्रताड़ित करने के इरादे से मनमानी कार्यवाही अपनी इच्छाएं पूर्ण करने के लिए शुरू करी है और पिछले 2 महीनों के भीतर करोड़ों रुपए का माल जब्त किया है । अधिकारी प्रतिष्ठानों में जाकर आपके माल की गुणवत्ता पैमाने पर ना होने का हमें शक है यह कह कर कार्रवाई करते हैं और व्यापारियों के पास उपलब्ध सारा का सारा माल जब्त कर देते हैं।

इस विषय पर हमने देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया , स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्रीमती भारती ताई पवार, एफएसएसएआई के चेयरमैन, सीईओ, एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एफडीए मंत्री, एवं महाराष्ट्र के एफडीए आयुक्त को मिलकर अवगत कराया है और लगातार हो रही मनमानी कार्यवाही रोकने के लिए निवेदन दिया है। लेकिन सरकार की आंख पर पट्टी बंधी हुई है और कार्यवाही नहीं थम रही है इसलिए मजबूरन हमें व्यापारी महासभा बुलाकर लामबंद होने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

संगठन के महामंत्री तरुण जैन ने कहा इस बार हम आर पार की लड़ाई लड़ेंगे क्योंकि अधिकारियों के हाथों में जब्ती के नाम का हथियार देकर सरकार ने एक तरह से उन्हें उगाई करने का लाइसेंस दे दिया है कई व्यापारी के पास सिर्फ गोदामों में पाम तेल के अलावा अन्य कोई तेल उपलब्ध ना रहने पर भी जब्ती की जा रही है पाम तेल यह सबसे सस्ता तेल है और आयात तो होने के वक्त उसकी जांच करने के बाद ही उसे भारत देश में उतारा जाता है फिर भी अधिकारी अपना उल्लू सीधा करने के लिए इस पर भी कार्यवाही कर रहे हैं इससे इनका इरादा स्पष्ट हो रहा है। इसके अलावा खुले तेल की बिक्री पर भी रोक लगा के रखी है। भारत देश में बिकने वाले तेलों में 60% से भी ज्यादा खुले तेल के रूप में बिक्री होता है और देशभर में अन्य सभी राज्यों में कानून होने के बावजूद भी गरीब जनता की आवश्यकता देखते हुए किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाती है फिर महाराष्ट्र में ऐसा क्यों हो रहा है। इन सभी विषयों को लेकर हमने दिनांक 12 नवंबर , शनिवार के दिन शाम 5:00 बजे मुंबई के चेंबूर स्थित नालंदा हॉल में महासभा का आयोजन किया है।

शंकर ठक्कर ने आगे कहा इस महासभा में अन्य खाद्य पदार्थ से जुड़े संगठन जिसमें मसाला संगठन, ड्राई फ्रूट संगठन, मिठाई विक्रेता संगठन, दूध उत्पादक एवं विक्रेता संगठन, एवं अन्य कई संगठनों का भी समर्थन मिला है इस महासभा में हम पिछले दिनों में की गई कार्यवाही की समीक्षा करेंगे एवं आगे की रणनीति तय करेंगे।

संगठन के महामंत्री दीपक छेड़ने प्रदेश के खाद्य पदार्थ से जुड़े सभी व्यापारियों से आह्वान किया है कि हमारे अस्तित्व की लड़ाई है इसलिए हमें इस महासभा में बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर हमारी एकजुटता दिखानी है और प्रशासन को इस प्रकार की मनमानी कार्यवाही करने से रुकने पर मजबूर करना है।

Nitin Gadkari caste politics statement: नेता जातिवादी, जनता नहीं : नितिन गडकरी का बड़ा बयान
One Nation, One Election Bill: 32 दलों का समर्थन, 15 दलों का विरोध, YSR कांग्रेस, TDP, JDU, JDS और मायावती ने किया समर्थन; कांग्रेस समेत कई दलों ने जताया विरोध
Hyperloop Train: मुंबई-पुणे के बीच पहली बार चलेगा हायपरलूप, सिर्फ 25 मिनट में होगा सफर!
Navi Mumbai Municipal Corporation’s big victory in the Supreme Court: 22 साल के संघर्ष के बाद सुप्रीम कोर्ट में नवी मुंबई मनपा की बड़ी जीत
शिक्षा एवं जनसेवा संस्था ने किया 20 सरकारी विद्यालयों के 1500 से अधिक विद्यार्थियों में शैक्षणिक सामग्री वितरण
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newVashi apmc
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
ff2d0f0156c0e1a620c3462ecc3dd7301681372816732658 original
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

कोंडोमिनियम के अंतर्गत नागरिक सुविधाओं के कार्य शीघ्र प्रारंभ किये जायें, 300 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल की कॉलोनियों में भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए

Deepak dubey
Deepak dubey
September 3, 2023
FIR lodged against school principal: फीस ना भरपाने पर छात्र को कक्षा व परीक्षा में जाने पर रोकने के लिए स्कूल प्रबंधन व प्रिन्सिपल पर FIR दर्ज
BMC Election 2026: मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस का ही महापौर बनेगा- चुनाव से पहले नवाब मलिक ने किया ऐलान
Kapil Raj ED officer resignation: दो मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी की कमान संभालने वाले ईडी अधिकारी कपिल राज ने अचानक दिया इस्तीफा, वजह बनी चर्चा का विषय
CAIT:बाजार भाव ऊंचा होने से तुवर और उड़द की सरकारी खरीद में बाधा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?