By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: बाहर आते ही बदले संजय राउत के तेवर ,किए फडणवीस की तारीफ मोदी व शाह से करेंगे मुलाकात
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » बाहर आते ही बदले संजय राउत के तेवर ,किए फडणवीस की तारीफ मोदी व शाह से करेंगे मुलाकात

देश-दुनियाकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

बाहर आते ही बदले संजय राउत के तेवर ,किए फडणवीस की तारीफ मोदी व शाह से करेंगे मुलाकात

Deepak dubey
Last updated: November 10, 2022 1:11 pm
Deepak dubey
Published: November 10, 2022
Share
2536180 2519652 sanjay raut
SHARE

मुंबई: पात्रा चॉल घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 100 से कुछ अधिक दिनों तक मुंबई आर्थर रोड जेल में बंद रहने के बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सांसद संजय राउत बुधवार शाम रिहा हुए। उन्हें मुंबई की एक विशेष अदालत ने मामले में जमानत दी है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में भाजपा और उसके नेताओं को लेकर संजय राउत के तेवर बदले-बदले नजर आए। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की, यह भी कहा कि मैं दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करूंगा। उद्धव गुट वाली शिवसेना के नेता ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री रूप में कुछ अच्छे फैसले लिए हैं, जिनका मैं स्वागत करता हूं।

Advertisement

अपनी गिरफ्तारी के बारे में संजय राउत ने कहा, ‘गलत इल्जामों में मेरी राजनीतिक गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन मैं ईडी या किसी अन्य के विरोध में कोई बात नही करूंगा। मेरे मन में किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं है। जेल में रहने के दौरान मैं दीवारों से बात करता था और बैठकर सोचता था कि वीर सावरकर और अटल बिहारी वाजपेयी जेल में कैसे रहे होंगे.’ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा, ‘अगर मेरी तबीयत ठीक रही, तो मैं जरूर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होऊंगा। इस बारे में मैं आज उद्धव ठाकरे से भी बात करूंगा.’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्‍हें इस साल 31 जुलाई को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

संजय राउत ने कहा, ‘महाराष्ट्र में नई सरकार बनी, मैं उनके कुछ अच्छे फैसलों का स्वागत करता हूं. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुछ अच्छे फैसले लिए. हमें लगता है कि राज्य को उपमुख्यमंत्री फडणवीस चला रहे हैं और वह राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं. मैं एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री नहीं मानता. यह एक्सीडेंटल व असंवैधानिक सरकार है. लोगों के काम को लेकर मैं 2-4 दिनों में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिलूंगा. मैं दिल्ली भी जाऊंगा और पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलूंगा. आज उद्धव ठाकरे से मिलूंगा. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी मुझे कॉल किया था, उनसे भी मिलूंगा. हमने प्रतिशोध की ऐसी राजनीति कभी नहीं देखी.’

इससे पहले आर्थर रोड जेल से रिहाई के बाद संजय राउत बुधवार शाम भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. राज्यसभा सांसद ने दक्षिण मुंबई में एक हनुमान मंदिर और शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे स्मारक का भी दौरा किया. पीटीआई के अनुसार राउत को शाम करीब 6.50 बजे जेल से रिहा किया गया. लेकिन वह रात करीब 10.30 बजे ही पूर्वोत्तर मुंबई के नाहूर स्थित अपने आवास पर पहुंच पाए. गले में भगवा स्टॉल लपेटे हुए संजय राउत ने जेल के बाहर जमा पार्टी कार्यकताओं और समर्थकों का अभिवादन किया. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली शिवसेना को ‘असली’ पार्टी बताया, जिसकी स्थापना दिवंगत बाल ठाकरे ने की थी.

Mumbai: मनपा की एफडी पर ‘इनकी’ नजर, पीएम मोदी के भाषण पर बोले आदित्य ठाकरे
Motormen protest Central Railway: मोटरमैन की निगरानी नहीं बर्दाश्त! 4 मई से आंदोलन की चेतावनी”
RSS message to BJP: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान – “संघ किसी से मांगता नहीं, हिंदू राष्ट्र का मतलब सत्ता नहीं बल्कि न्याय और समानता”
Fire in Dharavi: धारावी में भीषण आग, जल गए दर्जनों झोपड़ें
बिल पास करने के नाम पर कमीशन  की डिमांड, यूपीआई से अधिकारी कर रहे ठेकेदारों से वसूली, शिकायत करने पर टेंडर रद्द करने का दबाव 
TAGGED:Maharashtra newsmumbai bjpmumbai newsmumbai shivsena
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
GQmdpBZXoAAuvjy
कल्याणठाणेमुंबईशिक्षा

NEET EXAM SCAM। मोदी, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें!, नीट परीक्षा घोटाले के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार आंदोलन

Deepak dubey
Deepak dubey
June 22, 2024
World Prematurity Day: खारघर के मेडिकवर हॉस्पिटल में विश्व प्रीमैच्योर डे उत्साह के साथ मनाया गया
‘Operation Kaveri’ amid smoldering Sudan: चार दिन तक भूखे प्यासे रहे, अब वतन लौटकर लग रहा है कि दूसरी जिंदगी मिली, जलगांव के मोहम्मद कैफ की जुबानी, सुलगते सूडान के बीच ‘ऑपरेशन कावेरी’ 
अडानी विल्मर का ‘राष्ट्रीय पोषण माह’
MUMBAI: पूर्वांचल वासियों के लिए बहुउद्देशीय कैलेंडर – आनंद दुबे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?