Joindia
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियामीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटी

बाप ने बेटे को चूहा मारने वाली दवा पिलाकर की हत्या

murder2 story 647 122817113828 2 1200x768

मुंबई। अक्सर पारिवारिक विवाद को लेकर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं जिसमें किसी न किसी की जान तक चली जाती है। अब एक बार फिर से मुंबई में ऐसी घटना सामने आई है। जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान है। जहां एक बाप की हैवानियत सामने आई है, जिसने अपनी ही औलाद की हत्या कर दी है।

घटना मुंबई के मानखुर्द थाना क्षेत्र की है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि पारिवारिक विवाद के बाद एक शख्स ने अपने तीन बच्चों को चूहे मारने का जहर दे दिया, जिससे 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और उसकी पत्नी के बीच काफी वक्त से विवाद चल रहा था।

मुंबई पुलिस द्वारा दिए गए एक आधिकारिक बयान के अनुसार आरोपी शख्स ने अपने तीन बच्चों को चूहे मारने वाला जहर खिलाया था। तीन बच्चों में से दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि एक की मौत हो गई है। इलाज करवा रहे बच्चों का नाम अलीना और अरमान है। अलीना की उम्र 7 साल है और अरमान सिर्फ दो साल का है। वहीं 5 साल के अलीशान मोहम्मद अली अंसार की जहर से मौत हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया है।

तीनों बच्चों को आइसक्रीम में चूहा जहर डालकर दिया
पुलिस ने अपने बयान में कहा गया है कि आरोपी शख्स ने पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद अपने तीनों बच्चों को आइसक्रीम में चूहे मारने का जहर डालकर दिया था। पुलिस ने बच्चों की मां नाजिया की शिकायत के बाद आरोपी शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कहा है कि आरोपी पिता घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। उसकी तलाश जारी है और अन्य पहलू से भी जांच की जा रही है।

Related posts

All India Vishwakarma Mahasabha : दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का ग्रीष्म कालीन अधिवेशन सम्पन्न

Deepak dubey

Sunil Tatkare: सुनिल तटकरे ने किया दावा, ग्रामीण महाराष्ट्र में NCP का स्ट्राइक रेट सबसे मजबूत

BMC made preparations before monsoon: मॉनसून से पहले तीन पुल होंगे शुरू!, गोखले ब्रिज, विक्रोली ब्रिज और कर्नाक ब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

Deepak dubey

Leave a Comment