Joindia
क्राइमकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे ने पीड़ित महिला को दी धमकी 

105217070 41e74239 d7db 42fa 97f9 1bdc57558d9a

आरोपी दोस्त को बचाने के लिए पीड़ित लड़की पर डाला दबाव

Advertisement
एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने दर्ज की शिकायत
 मुंबई।शिवसेना पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दो दिन पहले ठाणे जिले में शिवसेना के नए पदाधिकारियों की घोषणा की थी. आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे को ठाणे जिला प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। केदार दिघे के खिलाफ जिला प्रमुख का पद मिलने के बाद दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का मामला दर्ज किया गया है।एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने केदार दीघे और दोस्त पर दुष्कर्म और डराने-धमकाने का मामला दर्ज किया है।
 जानकारी अनुसार पीड़ित युवती लोअर परेल के एक फाइव स्टार होटल में सेल्स एग्जीक्यूटिव का काम करती है। केदार दिघे के दोस्त रोहित कपूर उस होटल में होटल की सदस्यता लेने गए थे। लड़की का आरोप है कि जब वह सदस्यता शुल्क चेक लेने होटल के कमरे में गई तो रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शिकायत में कहा है कि उसे दीघे की ओर से मामले की शिकायत पुलिस में न करने की धमकी मिल रही थी।शिकायतकर्ता महिला के जवाब के अनुसार एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने आरोपी रोहित कपूर व केदार दिघे के खिलाफ धारा 376, 506 (2)। के तहत मामला दर्ज किया गया है अपराध की जांच की जा रही है।इस मामले में अभी तक केदार दिघे का पक्ष सामने नहीं आया है। देखना होगा कि केदार दिघे अपने खिलाफ दर्ज अपराध को लेकर क्या रुख पेश करते हैं।

Related posts

अमृत महोत्सव ऑफ फ्रीडम रन’ के लिए कई मार्गों में परिवर्तन

Deepak dubey

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के फार्म हाउस के पास ऑडी कार से शव बरामद

Deepak dubey

Fake encounter: फर्जी एनकाउंटर पर कब लगेगा लगाम, नालासोपारा फर्जी एनकाउंटर मामले मे दो पुलिस कर्मियों की हुई गिरफ़्तारी

Deepak dubey

Leave a Comment