Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

100 किरोड़ की वसूली का केस: सीबीआई की कस्टडी से पहले जे.जे हॉस्पिटल में एडमिट हुए पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख, कंधे की सर्जरी को बताया कारण

Advertisement

[ad_1]

मुंबई14 घंटे पहले

कॉपी लिंककुछ देर पहले एक व्हीलचेयर पर  बैठ जे.जे हॉस्पिटल में दाखिल हुए हैं अनिल देशमुख-इनसेट तस्वीर। - Dainik Bhaskar

Advertisement

कुछ देर पहले एक व्हीलचेयर पर बैठ जे.जे हॉस्पिटल में दाखिल हुए हैं अनिल देशमुख-इनसेट तस्वीर।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 2 नवंबर 2021 को गिरफ्तार और आर्थर रोड जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को कुछ देर पहले मुंबई के जे.जे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जानकारी में मुताबिक, देशमुख के कंधे की सर्जरी होनी है और उन्हें अदालत के आदेश के बाद यहां एडमिट करवाया गया है। सुप्रीम कोर्ट से सीबीआई जांच रोकने के याचिका खारिज होने के बाद 100 करोड़ की रंगदारी मामले में सीबीआई उनकी कस्टडी लेने वाली थी। उन्हें मुंबई से शिफ्ट करके दिल्ली ले जाने की तैयारीयां चल रही थी। इससे पहले ही उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

सीबीआई इस मामले में उनके पीए संजीव पलांडे, पीएस कुंदन शिंदे और एंटीलिया केस में गिरफ्तार बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे को पूछताछ के लिए कस्टडी में लेने वाली है। सीबीआई ने 21 अप्रैल, 2021 को देशमुख के खिलाफ FIR दर्ज की थी और जांच शुरू की थी। इसी मामले में मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे से पिछले सप्ताह सीबीआई ने भी पूछताछ की थी।

देशमुख के खिलाफ दायर हुई है 7 हजार पेज की चार्जशीट

अनिल देशमुख अभी न्यायिक हिरासत में है। पिछले साल 29 दिसंबर को वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप में देशमुख और उसके बेटे के खिलाफ सात हजार पेज की पूरक चार्जशीट ईडी ने दायर की थी। इसके अलावा देशमुख के निजी सचिव संजीव पालाडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे समेत 14 लोगों के खिलाफ चार्जशीट पहले ही दायर कर चुकी है।

परमबीर सिंह के आरोप के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया और देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

परमबीर सिंह के आरोप के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया और देशमुख को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

क्यों गिरफ्तार किए गए अनिल देशमुख?

ये मामला मनी लॉन्ड्रिंग और वसूली के आरोपों से जुड़ा है। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख ने गृहमंत्री रहते हुए सचिन वझे से हर महीने 100 करोड़ रुपए देने की मांग की थी।इस मामले में CBI ने अनिल देशमुख के खिलाफ FIR दर्ज की थी। ED ने CBI की FIR के आधार पर कार्रवाई की है। आरोप है कि देशमुख जब महाराष्ट्र के गृहमंत्री थे तब उन्होंने बार और रेस्टोरेंट मालिकों से 4.7 करोड़ रुपए वसूले थे। ये रकम दिसंबर 2020 से फरवरी 2021 के दौरान वसूली गई थी और इस रकम को मुंबई पुलिस के असिस्टेंट इंस्पेक्टर सचिन वझे के जरिए वसूला गया था।ED के मुताबिक, इस रकम में से 4.18 करोड़ रुपए दिल्ली की 4 अलग-अलग शैल कंपनियों में जमा किए गए। इन कंपनियों ने इस रकम को श्री साई शिक्षण संस्थान नाम के एक ट्र्स्ट को डोनेट कर दिया। इस ट्रस्ट को अनिल देशमुख और उनका परिवार ही चलाता है। यानी वसूली का पैसा शैल कंपनियों के जरिए देशमुख के ट्रस्ट में ही इस्तेमाल किया गया।देशमुख ने अपनी पत्नी आरती देशमुख के नाम पर मुंबई के वर्ली में एक फ्लैट खरीदा था। ये फ्लैट 2004 में नगद पैसे देकर खरीदा गया, लेकिन बिक्रीनामा फरवरी 2020 में साइन किया गया, जब अनिल देशमुख महाराष्ट्र के गृहमंत्री थे। ED इस मामले में भी जांच कर रही है।देशमुख परिवार की प्रीमियर पोर्ट लिंक्स नामक एक कंपनी में 50 फीसदी हिस्सेदारी है। ये हिस्सेदारी 17.95 लाख रुपए में खरीदी गई, जबकि कंपनी और उसके बाकी एसेट की कीमत 5.34 करोड़ रुपए की है। इस मामले में भी ED जांच कर रही है।

पूरे मामले की शुरुआत कहां से हुई?

25 फरवरी 2021 को मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास विस्फोटकों से भरी एक SUV बरामद हुई थी। पुलिस को SUV में जिलेटिन रॉड और वाहनों की नंबर प्लेट मिली थीं। ये SUV उस वक्त मनसुख हीरेन की कस्टडी में थी, जिसकी लाश ठाणे के एक नाले में मिली थी। इस मामले की जांच पहले सचिन वझे के ही जिम्मे थी, लेकिन बाद में जांच का जिम्मा NIA को सौंपा गया। NIA ने मार्च में वझे को गिरफ्तार कर लिया। NIA ने चार्जशीट में सचिन वझे समेत 10 लोगों को आरोपी बनाया था। वझे पर आरोप था कि उन्होंने खुद को सुपरकॉप साबित करने के लिए विस्फोटक भरी SUV अंबानी के घर के पास पार्क की थी।

इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर उन्हें होमगार्ड का DG बना दिया। ट्रांसफर के बाद परमबीर सिंह ने उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी जिसमें अवैध वसूली के आरोप लगाए गए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Advertisement

Related posts

Medical college will start soon: नवी मुंबई मनपा ने किया मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का प्रस्तुतीकरण, 8.40  एकड़ में बनने वाले अस्पताल के लिए होगा 819 करोड़ खर्च , केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग से पहले ही मिल चुकी है एनओसी, 

Deepak dubey

Rani’s life changed with one film: एक मां की कहानी ने रानी की बदल दी जिंदगी

Deepak dubey

Elevated road construction: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से नरीमन पॉइंट तक तीन साल में सीधी प्रवास ,चिरले एलिवेटेड रोड निर्माण हेतु निविदा

Deepak dubey

Leave a Comment