Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

भाजपा नेता पर जानलेवा हमला: दुकान में आराम से घुसे और आंख में झोंकी मिर्ची, फिर लोहे की रॉड से बुरी तरह की पिटाई

dombivali 1646133880

[ad_1]

मुंबईएक दिन पहले

कॉपी लिंकइस घटना की तस्वीरें मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। - Dainik Bhaskar

इस घटना की तस्वीरें मौके पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है।

कल्याण-डोंबिवली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नेता मनोज कटके पर सोमवार को कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले का आज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें कुछ अज्ञात लोग मनोज पर पहले मिर्ची पाउडर से हमला करते हुए और फिर उन्हें बुरी तरह से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस हमले में मनोज कटके गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल उनका डोंबिवली के शास्त्रीनगर अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी कार्यकर्ता मनोज कटके सोमवार सुबह जब अपनी दुकान में थे। तभी दो लोग आए और उन्होंने यह हमला किया है। हमलावरों ने मनोज कटके को संभलने तक का मौका नहीं दिया। हमले से मनोज कटके के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोट आई हैं। मनोज जिले के सोशल मीडिया प्रभारी भी हैं।

हमले में घायल भाजपा नेता मनोज कटके डोंबिवली के एक हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

हमले में घायल भाजपा नेता मनोज कटके डोंबिवली के एक हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को हमले के दौरान इस्तेमाल हुई गाड़ी का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। हालांकि, हमलावर अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। वहीं, कल्याण के पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजाल ने बीजेपी कार्यकर्ता मनोज कटके के हमलावरों के जल्द गिरफ्तार किए जाने की बात कही है।

हमले से नाराज हैं भाजपा के कार्यकर्ताघटना की सूचना मिलने के बाद बीजेपी विधायक रवींद्र चव्हाण समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अस्पताल में जमा हो गए। एमएलए रवींद्र चव्हाण ने घायल मनोज कटके से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से मनोज कटके की हालत के बारे में जानकारी ली। बीजेपी विधायक रवींद्र चव्हाण ने पार्टी कार्यकर्ता मनोज कटके पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा, ‘पुलिस हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करे, नहीं तो बीजेपी कड़ा रूख अपनाएगी।’

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Advertisement

Related posts

रिलायंस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार

dinu

कॉसिस कंपनी को ब्लैक लिस्टेड होने का डर अब डबल डेकर 700 बसों की आपूर्ति करेगी कंपनी

Deepak dubey

भारी वाहनों को मुंबई नो एंट्री !

Deepak dubey

Leave a Comment