Joindia
क्राइमदेश-दुनियामुंबई

इंस्टाग्राम पर अमेरिकन से दोस्ती महिला को पड़ा भारी

instagram
इंस्टाग्राम पर अमेरिकन व्यक्ति से दोस्ती करना एक महिला को भारी पड़ा है | आरोपी ने महिला को गिफ्ट भेजने के बहाने सात लाख से अधिक की चपत लगा दी | ठगी होने की जानकारी महिला को होने पर तीन लोगो के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराइ है | जानकारी अनुसार पीड़ित महिला चूनाभट्ठी में बेस्ट बस ड्राइवर पति के साथ रहती है | इंस्टाग्राम पर एक अमेरिकन युवक ने 22 सितंबर को फॉलो किया | इसके बाद महिला ने भी उसे फॉलोबैक दे दिया | इसके बाद उसके साथ उनकी दोस्ती हो गई | 25 सितंबर को उनके इस अमेरिकन दोस्त ने बताया कि वह उनके लिए एक महंगा गिफ्ट भेज रहा है |
उन्होंने तो गिफ्ट के लिए मना कर दिया था, लेकिन आरोपी ने कहा कि उसने पहले ही डिस्पैच कर दिया है | पीड़िता ने बताया कि दो दिन बाद 27 सितंबर को उन्हें एक महिला ने फोन किया | उसने खुद दिल्ली कस्टम से बताते हुए कहा कि उनका 30 हजार डॉलर (करीब 24 लाख रुपये) कीमत का एक गिफ्ट रिसीव हुआ है लेकिन इसकी कस्टम ड्यूटी जमा नहीं हुई है  उस महिला ने गिफ्ट प्राप्त करने के लिए कस्टम ड्यूटी भरा होगा |
इस गिफ्ट की बात सुनकर महिला लालच में  आ गई उसके बाद उसने बताए गए खाते में साढ़े सात लाख रुपए जमा कर दिए | पैसा जमा करने के बावजूद महिला को गिफ्ट नहीं आया | इसके बाद महिला लगातार संपर्क करने के कोशिश की ,लेकिन संपर्क नहीं हुआ | तब उन्हें एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी की गई है | इसके बाद ही महिला ने तुरंत चुना भट्टी पुलिस स्टेशन में अज्ञात तीन लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई |  पुलिस  ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |

Related posts

Igatpuri train service disrupted: इगतपुरी रेलमार्ग पर आपात स्थिति: ओवरहेड वायर टूटने से अप लाइन ठप, सैकड़ों यात्री फंसे

Deepak dubey

बच्चे ने मचाया शोर, कर दी हत्या

Deepak dubey

राजनाथ सिंह ने परिश्रम संस्था के कार्यक्रम में उत्तर भारतीय समाज से किया संवाद, राहुल गांधी पर साधा निशाना

Deepak dubey

Leave a Comment