Joindia
क्राइममुंबई

शराबी पति से परेशान पत्नी ने उतारा मौत के घाट, पश्चिम बंगाल से महिला गिरफ्तार

murder12

मुंबई।पश्चिम बंगाल से एक ऐसी महिला गिरफ्तार की गई है, जिसने अपने पति की ही हत्या कर दी। महिला पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर अपने सो रहे पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। मुंबई पुलिस ने बंगाल से एक 32 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। उस पर अपने पति की हत्या करने का आरोप है।

Advertisement

महिला ने कथित तौर पर 18 जुलाई को अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी, जब वह यहां भांडुप इलाके के कोंकणनगर में एक कॉन्स्ट्रक्शन साइट पर सो रहा था।

शराब पीकर पीटता था पति

मृतक व्यक्ति नियमित शराब पिया करता था और रोज अपनी पत्नी को पीटता था। जिस दिन महिला ने अपने पति की हत्या की, उस दिन भी व्यक्ति ने महिला को पीटा था। महिला ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गई। इतना ही नहीं वो राज्य छोड़कर ही चली गई।जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति की हत्या करने के बाद वहां से निकली और पश्चिम बंगाल भाग गई।इसके बाद मुंबई पुलिस पश्चिम बंगाल पहुंची और महिला को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

Related posts

संजय राउत का केंद्र पर निशाना: कहा- ED के अधिकारी महाराष्ट्र में चला रहे वसूली का सिंडिकेट, किरीट सोमैया पर भी लगाया घोटाले का आरोप

cradmin

Ladli Behna Yojana Maharashtra : सरकार का ‘वोट मैनेजमेंट स्कीम’ या महिला सशक्तिकरण? लाडली बहन योजना पर बढ़ता विवाद

Deepak dubey

Sanjay Shirsat corruption case: संजय शिरसाट पर भ्रष्टाचार के नए आरोप: 5 घोटाले, बेटे का स्कैंडल और बेडरूम वीडियो वायरल

Deepak dubey

Leave a Comment