Joindia
कल्याणठाणेमुंबईसिटी

Thane bridge: ठाणे शहर में ट्रैफिक होगी गुल, कोस्टल रोड से जोड़ा जाएगा यह पुल, 1454 करोड़ रुपए एमएमआरडीए करेगी खर्च

coastal road 1686895510650

मुंबई। ठाणे महानगरपालिका प्रशासन (Thane municiple corpration) ने ठाणे शहर में यातायात की भीड़ की समस्या को हल करने के लिए खारेगांव को गायमुख खाड़ी (kharegaonv to gaymukh khadi) सड़क से जोड़ने के लिए ( thane bridge) कदम उठाया हैं। मनपा (तमसा) ने भिवंडी शहर (thane to bhiwandi) को जोड़ने के लिए कासारवडवली से खारबाव खाड़ी पुल (kasaravadavali to kharbav) का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके अनुसार इन दोनों सड़कों को जोड़ने हेतु जंक्शन बनाया जानेवाला है। मनपा का दावा है कि इससे ठाणे और घोड़बंदर इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस सड़क संपर्क के साथ-साथ इस क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए एक डिस्ट्रिक्ट बिजनेस सेंटर, कन्वर्जन सेंटर का निर्माण किया जाएगा और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का नजारा दिखाने के लिए व्यू टावर भी बनाया जाने वाला है।

Advertisement

बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद हाईवे घोड़बंदर इलाके से होकर गुजरता है। इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक रहता है। पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में बड़े आवासीय परिसर बने हैं। यहां के नागरिकों का आवागमन भी एक मात्र सड़क घोड़बंदर से होकर होता है। इससे इस रूट पर यातायात जाम की समस्या बढ़ गयी है। हलांकि, इस समस्या के समाधान के लिए घोडबंदर के वैकल्पिक मार्ग के रूप में खारेगांव से गायमुख तक ठाणे खाड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। कुल 13.14 किमी लंबी यह सड़क कुल छह लेन की होगी और 40/45 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। यह सड़क खारेगांव से शुरू होती है और गायमुख पर समाप्त होती है। यह मार्ग बालकुम, कोलशेत, वाघबिल, ओवला, कासारवडवली, मोगरपाड़ा से गुजरेगा। इस मार्ग के बनने से घोड़बंदर मार्ग पर भारी यातायात का भार कम हो जाएगा और इस मार्ग पर यातायात की भीड़ कम हो जाएगी। इस रूट का काम अगले कुछ महीनों में शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, ठाणे और भिवंडी शहर को जोड़ने के लिए कासारवडवली से खारबाव तक एक खाड़ी फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव है। इससे पहले बालकुम इलाके में खारेगांव से गायमुख तक ठाणे काहड़ी के किनारे वाले रोड पर एक जंक्शन बनाने का निर्णय लिया गया था और उसके बाद, मनपा प्रशासन ने कसारवडवली से खारबाव तक खाड़ी ब्रिज को जोड़ने के लिए एक जंक्शन बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए मनपा प्रशासन ने इन दोनों सड़कों को जोड़ने के लिए जंक्शन बनाने के लिए स्थल परिवर्तन का प्रस्ताव तैयार किया है।

इस सड़क संपर्क के साथ-साथ इस क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए एक जिला व्यापार केंद्र के साथ-साथ एक रूपांतरण केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, ठाणे शहर को एक तरफ संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का पहाड़ी क्षेत्र और दूसरी तरफ खाड़ी तट का आशीर्वाद प्राप्त है। इसके चलते प्रशासन ने इस प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा देखने के लिए जंक्शन क्षेत्र में व्यू टावर बनाने की योजना भी मनपा ने बनाया है और इसके लिए प्रशासन ने आरक्षण में बदलाव का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

आयुक्त सौरभ राव के मार्गदर्शन में ठाणे शहर में यातायात की भीड़ की समस्या को हल करने के लिए खारेगांव को गायमुख खाड़ी सड़क से जोड़ने के लिए कदम उठाया हैं। जिसमें ठाणे कोस्टल रोड से खारबाव उड़ानपुल को जोड़कर एक जंक्शन बनाने और यहाँ पर डिस्ट्रिक्ट बिजनेस सेंटर, कन्वर्जन सेंटर और व्यू टावर का निर्माण शामिल है। इसके निर्माण से भविष्य में ठाणे करों को हो रही ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलने के साथ ही एक पिकनिक स्पॉट भी उपलब्ध होगा।

-संगीता सामंत (शहर नियोजन अधिकारी-ठाणे मनपा)

Advertisement

Related posts

Blood Donation: गांधी जयंती पर ब्लड डोनेशन का आयोजन

Deepak dubey

उच्च शिक्षित जुड़वां बहनों ने एक ही युवक के साथ किया विवाह , धूमधाम से संपन्न हुआ विवाह समारोह

Deepak dubey

BJP seva pakhwada controversy: BJP की महिला नेता ने 10 रुपये का बिस्किट पैकेट कैंसर मरीज को दिया — फोटो खिंचवाकर वापस ले लिया”

Deepak dubey

Leave a Comment