Joindia
नवीमुंबईमुंबईराजनीति

एक वोट की कीमत, 88 वर्षीय विट्ठल म्हात्रे ने आखिरी सांस तक निभाया लोकतंत्र का फर्ज

vot sangli yantrana read 2024111342213

 

मुंबई। चुनावों में मतदाता का योगदान कितना अहम होता है, इसका जीता-जागता उदाहरण पनवेल के विट्ठल हिरौ म्हात्रे ने पेश किया। 88 वर्षीय म्हात्रे ने अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना अपनी उम्मीदवार को वोट देने के लिए डॉक्टरों से विनती की और आखिरकार एम्बुलेंस से मतदान केंद्र पहुंचे। लेकिन वोट डालने के अगले ही दिन शुक्रवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Advertisement

 

पनवेल के कोलखे गांव के निवासी विट्ठल म्हात्रे को चार दिन पहले दिल का हल्का दौरा पड़ा था और उन्हें सहस्रबुद्धे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को मतदान के दिन उन्होंने डॉक्टरों से आग्रह किया कि मेरा दोस्त का बेटा चुनाव में खड़ा है, और मैं आखिरी बार उसे वोट देना चाहता हूं।डॉक्टरों और परिवार ने उन्हें आराम करने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी।

एम्बुलेंस से पहुंचे मतदान केंद्र

म्हात्रे की जिद के आगे परिवार को झुकना पड़ा, और उन्हें एम्बुलेंस से कोलखे गांव के मतदान केंद्र ले जाया गया। उन्होंने खुशी-खुशी वोट डाला और अपनी जिम्मेदारी निभाई। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। अगले दिन उन्हें दिल का दूसरा दौरा पड़ा और शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई।विट्ठल म्हात्रे को शेकप के कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते थे। वे पनवेल के पूर्व विधायक दत्तुशेठ पाटील और वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवरामशेठ म्हात्रे के सहयोगी रहे। उनका परिवार जिसमें दो बेटे, पोते-पोतियां और परपोते शामिल हैं, उनकी पार्टी के प्रति इस अटूट समर्पण को देख कर भावुक है।कोलखे ग्राम पंचायत के सदस्य रोहन म्हात्रे ने कहा कि दादाजी ने अंतिम समय तक लोकतंत्र और पार्टी के प्रति अपनी वफादारी को बनाए रखा। उनका निधन हृदय विदारक है। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कोलखे गांव में किया गया।

Advertisement

Related posts

नवाब मलिक 3 मार्च तक ED की रिमांड पर: कोर्ट में 5 घंटे चली सुनवाई, ED ऑफिस पर CRPF तैनात; महाराष्ट्र सरकार आज मुंबई में करेगी प्रोटेस्ट

cradmin

Construction of a multispeciality hospital: मानपाड़ा गांव में बनेगा 40 बेड वाला सुपरस्पेशलिटी अस्पताल

Deepak dubey

KEM में होगा अग्नाशय प्रत्यारोपण

Dhiru

Leave a Comment