Joindia
देश-दुनियामुंबईराजनीति

महाराष्ट्र का दमन ही खोखे सरकार का उद्देश्य !

aditya thackeray
छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में निराधार बयान देने वाले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सत्ताधारियों के खिलाफ महाराष्ट्र में काफी गुस्सा है। जगह-जगह धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता आदित्य ठाकरे ने भी शिवराया का अपमान करनेवाली मिंधे सरकार ‘अपना ईमान बेचनेवाले गद्दार’ के रूप में परिभाषित करते हुए मिंधे सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि खोके सरकार का उद्देश्य ‘महाराष्ट्र का दमन’ करने का है।
Advertisement
छत्रपति शिवाजी का अनादर करने वालों की राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर कड़ी निंदा की जा रही है। नेटिज़न्स भी सोशल मीडिया पर ऐसे व्यक्तियों और प्रवृत्तियोंवालों की निंदा कर रहे हैं। आदित्य ठाकरे ने ट्विटर पर ट्वीट कर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि ‘ईमान बेचने वाले गद्दारों की तुलना छत्रपति शिवराय से करना हिंदुत्व नहीं, यह महाराष्ट्र द्वेष है’। इस प्रकार ट्वीट कर शिवसेना नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ने मिंधे सरकार की जमकर आलोचना की।

Related posts

10th Result : लड़कियों का डंका, लातूर के 113 छात्रों को पूरे अंक कोकण विभाग टॉपर, नागपुर सबसे नीचे; राज्य का कुल परिणाम 94.10%

Deepak dubey

BJP Thane election in-charge: भाजपा ने ठाणे जिले में चुनावी मशीनरी को किया तैयार — मंत्री गणेश नाईक बने ठाणे जिले के चुनाव प्रभारी

Deepak dubey

Threat of committing crime like Kolkata: ‘कोलकाता’ जैसा तेरा हाल करेंगे, मुंबई की महिला डॉक्टर को दुष्कर्म की धमकी, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की जांच

Deepak dubey

Leave a Comment