Joindia
आध्यात्मनवीमुंबई

Shri Ram Katha: श्रीराम कथा में भक्ति, भाव और उल्लास का संगम

IMG 20260130 WA0048

जो इंडिया / नवी मुम्बई। (Shri Ram Katha)

कोपरखैरने में आयोजित श्रीराम कथा के पांचवे दिन पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। सुप्रसिद्ध कथावाचक गोपाल महाराज ने कथा के पांचवे दिन भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रमुख प्रसंगों—राम जन्म, धनुष यज्ञ, राम–जानकी विवाह और राम वन गमन—का भावपूर्ण और विस्तृत वर्णन किया, जिसे सुनकर पूरा कथा पंडाल भक्तिरस में डूब गया।

Advertisement
IMG 20260130 WA0050
Shri Ram Katha

कथा वाचक ने राम जन्म प्रसंग के माध्यम से धर्म, सत्य और मर्यादा के महत्व को रेखांकित किया। जैसे ही भगवान श्रीराम के अवतरण का वर्णन हुआ, पंडाल “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। इसके बाद धनुष यज्ञ का प्रसंग प्रस्तुत किया गया, जिसमें श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करने की लीला का जीवंत वर्णन किया गया। इस प्रसंग ने श्रोताओं को यह संदेश दिया कि अहंकार पर विनम्रता और शक्ति पर संयम ही सच्ची विजय है।
राम–जानकी विवाह का प्रसंग कथा का विशेष आकर्षण रहा। इस समय भक्ति गीतों और मंगलाचरण से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

IMG 20260130 WA0049
Ram Katha Navi Mumbai

महाराज ने कथा के समापन पर राम वन गमन का करुण और प्रेरणादायक प्रसंग सुनाया। माता कैकेयी के वचनों के पालन हेतु श्रीराम द्वारा राजसिंहासन त्याग कर वन जाने का प्रसंग सुनकर अनेक श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं।
कथा के अंतिम दिन विशाल महाभंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें लगभग 6,000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष संजय राय, उपाध्यक्ष संजीव सिंह, सचिव नागेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता, सुरेश जायसवाल, आशुतोष सिंह, स्वतंत्र राय, विपिन राय, बिल्डर राम कुमार चौधरी, सुरेंद्र राय, बिंदु आचार्या, रजनी झा, गौरव सिंह, अशरफी लाल गुप्ता, मुन्ना पांडेय, अमरेश शर्मा, विनोद तिवारी, सतीश झमरे, एड, रमेश त्रिपाठी, अनिल बारी, डॉ राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

Swiggy Mart Fire: एपीएमसी मार्केट में Swiggy मार्ट में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, नवी मुंबई में मची अफरातफरी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Deepak dubey

बेमौसम ने टमाटर के फसलों को किया नुकसान

Deepak dubey

सेल्फी लेते समय वैतरणा नदी में डूबे मां बेटे

Deepak dubey

Leave a Comment