Joindia
कल्याणठाणेमुंबईराजनीति

जनता ने मोदी-शाह का अहंकार ख़त्म कर दिया – संजय राउत

993cdb786aa20e6673139edd49e5c2ad1697186707735359 original

मुंबई। लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को महाराष्ट्र समेत उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में जोरदार हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा को बहुमत भी नहीं मिल सका। इस पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता सांसद संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोला। संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा की बखिया उधेड़ी। राउत ने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी को हरा दिया है। भाजपा को बहुमत नहीं मिला है। नरेंद्र मोदी को अब इस्तीफा दे देना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हार गई है। बजरंगबली और भगवान श्री राम के नाम पर चुनाव लड़ने की कोशिश की और दस साल तक लोगों को बेवकूफ बनाया। श्री राम, बजरंगली भाजपा के साथ नहीं हमारे साथ हैं। अयोध्या में भी भाजपा की हार हुई है। जबकि मोदी ने वहां बड़ा कार्यक्रम किया था। चौदह दिन तक तप किया, उपवास किया। उन्होंने दो दिन पहले भी ध्यान किया। लेकिन फिर भी देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को नकार दिया है। आख़िरकार मोदी की विदाई हो गई।

उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में एनडीए को नहीं, बल्कि भाजपा को अकेले बहुमत मिला था। लेकिन इस बार 2024 में भाजपा को बहुमत नहीं मिला है। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की हार है। राहुल गांधी के नेतृत्व और शरद पवार, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं ने राज्यों में कड़ी मेहनत की। इस देश ने मोदी-शाह का अहंकार ख़त्म कर दिया है। अब वे हमारे साथ सरकार बनाने के लिए हाथ मिला रहे हैं। मेरा दावा है कि मोदी की सरकार नहीं बन रही है। मोदी को पहले इस्तीफा देना चाहिए, वह हार गए हैं। अब अगर वे इसके बावजूद सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो जनता सड़कों पर उतरेगी।

उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री अपने आप को भगवान समझते थे, अब इनकी नाक कट गई है। 400 पार, 350 पार और 300 पार की घोषणा की गई, लेकिन भाजपा को 250 सीटें भी नहीं मिलीं हैं। मुंबई, महाराष्ट्र ने मोदी को ब्लॉक कर दिया है।

 

तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ खड़ा होगा महाराष्ट्र’

उन्होंने कहा कि ये मोदी पूरी तरह हार गई है। जनता ने इसे नकार दिया है। श्रीराम और बजरंगली ने कहा कि बहुत हो गया, अब घर बैठो। अब अपना बैग पैक करें और निकल लो। यही जनादेश और जनता का संदेश है। हम इस फैसले को सकारात्मक रूप से देख रहे हैं। एग्जिट पोल हमें 100 सीटें भी देने को तैयार नहीं थे। वे अब कह रहे हैं कि हमारी सरकार बनेगी। इंडिया गठबंधन का राहुल गांधी नेतृत्व करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग किसी के नहीं होते। अब वे सरकार बनाने के लिए कई लोगों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। लेकिन कोई भी उनके साथ जाने को तैयार नहीं है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को उन्होंने तोड़ा। इसका बदला महाराष्ट्र की जनता ने ले लिया है। संजय राउत ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब भी ऐसे तोड़फोड़ होंगे तो महाराष्ट्र आपके खिलाफ खड़ी होकर नकार देगी।

यह हार नरेंद्र मोदी की है।

उन्होंने कहा कि अब हाथ मिलाने का कार्यक्रम शुरू हो गया है। ये लोग आपके पैर गिरने में संकोच नहीं करेंगे। ये नकली देवता अब पराजित हो गए हैं। राउत ने कहा कि जिन्हें आप फर्जी वारिस कहते थे, उन्होंने ही आपको हराया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का प्रदर्शन मोदी से बेहतर है। राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी को शून्य से 150 के पार पहुंचाया। भाजपा की यह हार नरेंद्र मोदी की है और नरेंद्र मोदी की वजह से हार हुई है।

Related posts

BMC Election के दौरान वाडाला वार्ड 181 के दो उमीदवारों के घर मातम, शिंदे गुट की कोली के पति की हार्टअटैक से मौत

dinu

ईडी सरकार मे सिर्फ बिल्डरों और ठेकेदारों का विकास करने वाली सरकार है – आदित्य ठाकरे 

Deepak dubey

Indian media credibility crisis: विश्वसनीयता के संकट से जूझ रहा है हमारा मीडिया -विश्वनाथ सचदेव

Deepak dubey

Leave a Comment