Joindia
क्राइमठाणे

Diwali Killa Breaking:ठाणे में दिवाली के किले की तोड़फोड़ से मचा बवाल – लोकमान्य नगर स्थित पंचशील विद्यालय के पास युवाओं ने किया उत्पात

hqdefault

जो इंडिया / ठाणे: (Diwali Killa Breaking)

Advertisement

दिवाली के उपलक्ष्य में बच्चों और स्थानीय युवाओं द्वारा ठाणे के लोकमान्य नगर स्थित पंचशील विद्यालय के पास बनाया गया सुंदर ऐतिहासिक किला (Killa) कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इस तोड़फोड़ की घटना से इलाके में नाराज़गी और तनाव फैल गया है।

बच्चों ने मेहनत से बनाया था ऐतिहासिक किला

हर साल की तरह इस वर्ष भी पंचशील विद्यालय के पास के बच्चों और युवाओं ने मिलकर दिवाली उत्सव के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज के गड किल्ल्यांवर आधारित एक सुंदर और ऐतिहासिक किला बनाया था। इस किले में छात्रों ने कई दिनों की मेहनत से सजावट, लाइटिंग और मूर्तियों का निर्माण किया था। स्थानीय नागरिकों ने भी इस किले की सराहना की थी।

रात के समय अज्ञात लोगों ने की तोड़फोड़

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात कुछ अज्ञात युवकों ने मौके पर पहुंचकर इस किले की दीवारें और सजावट तोड़ दी। सुबह जब आयोजक बच्चे और अभिभावक वहां पहुंचे, तो उन्होंने किले को टूटा हुआ पाया। इस घटना से बच्चों में आक्रोश और दुख दोनों देखने को मिले।

स्थानीय नागरिकों ने जताई नाराज़गी

स्थानीय रहिवासी और अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस से मांग की कि CCTV फुटेज जांचकर दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाए।

पुलिस जांच में जुटी

ठाणे नगर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत दर्ज की गई है और आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार की खुशी में खलल

दिवाली के मौके पर बच्चों के हाथों से बने किले की तोड़फोड़ ने पूरे क्षेत्र में निराशा फैला दी है। नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे घटनाओं पर सख्ती से नियंत्रण रखा जाए ताकि आने वाले दिनों में बच्चे सुरक्षित और निडर होकर अपनी रचनात्मकता दिखा सकें।

Related posts

देश में पहली बार: 81 साल की महिला की किडनी उसके 56 वर्षीय बेटे को लगाई गई, डॉक्टर्स ने पत्नी की जगह मां की किडनी को चुना

cradmin

RAILWAY: मंत्रालय ने गुड्स के निरीक्षण के लिए तृतीय पक्ष (Third Party) निरीक्षण (TPI) एजेंसियों को किया नियुक्त

Deepak dubey

शरद पवार के हाथ में मुख्यमंत्री पद की डोर, क्या राज्य की राजनीति में आएगा एक और भूचाल?

Deepak dubey

Leave a Comment