Joindia
फिल्मी दुनियामुंबई

Sonam Kapoor second pregnancy announce:सोनम कपूर ने की दूसरी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा, परिवार और फैंस में खुशी की लहर

IMG 20251120 WA0020

जो इंडिया / मुंबई: (Kapoor second pregnancy announce)

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Bollywood actress Sonam Kapoor) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए सोनम कपूर ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह पुष्टि कर दी कि वह और उनके पति आनंद आहूजा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इस खबर से कपूर और आहूजा परिवार के साथ-साथ फिल्म जगत और फैंस में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

स्टाइलिश अंदाज़ में किया एलान

पिछले कुछ महीनों से सोनम की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर बॉलीवुड गलियारों में चर्चाएं जोरों पर थीं। अब सोनम ने इंस्टाग्राम पर पिंक आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक खूबसूरत फोटोशूट साझा किया। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा— “मां।”
इस एक शब्द ने उनके फैंस और चाहने वालों को खुशियों से भर दिया। पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। कई बॉलीवुड सितारों ने कमेंट कर सोनम को प्यार और शुभकामनाएं भेजीं।

पहली बार कब बनी थीं मां?

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 2022 में अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। अब 40 की उम्र में सोनम दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। कपूर और आहूजा परिवार में उत्साह का माहौल है और सभी नए नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सोनम और आनंद ने मई 2018 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2014 में फिल्म प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन्स के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात के बाद वे फेसबुक पर जुड़े और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।

फिल्मों से दूरी और वर्तमान जीवन

मातृत्व का आनंद लेते हुए और निजी जीवन पर फोकस करते हुए सोनम कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी रिलीज़ 2023 की फिल्म ‘ब्लाइंड’ थी। वह अक्सर दिल्ली, मुंबई और लंदन के बीच आती-जाती रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी लाइफस्टाइल, फैशन और फैमिली मोमेंट्स साझा करती रहती हैं।

सोनम कपूर का फिल्मी सफर

सोनम ने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से रणबीर कपूर के साथ डेब्यू किया था। अपने करियर में उन्होंने कई यादगार और सफल फिल्में कीं, जिनमें ‘दिल्ली 6’, ‘रांझणा’, ‘नीरजा’, ‘वीरे दी वेडिंग’ शामिल हैं।
अब उनकी जिंदगी का यह नया अध्याय फैंस के लिए भी किसी उत्सव से कम नहीं है।

Related posts

Dengue fear in Thane school: 🦟 बच्चों में मलेरिया-डेंगू का डर! ठाणे स्कूल ने मच्छरों की दहशत में 10 दिन के लिए शुरू की ऑनलाइन पढ़ाई

Deepak dubey

Mahila doctor rape case: गृह मंत्रालय पर दाग: महिला डॉक्टर से बलात्कार मामले ने खड़ी की कानून व्यवस्था पर गंभीर शंका

Deepak dubey

अभिनेता पुनीत इस्सर का ईमेल हैक,आरोपी गिरफ्तार

vinu

Leave a Comment