Joindia
मुंबईसिटी

Confiscated properties: २४ घंटे में ५२ करोड़ की संपत्ति जप्त मुंबई उपनगर, नागपुर, रत्नागिरी में सर्वाधिक जप्ती

epfddaqv8220537206550760018

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव(maharashtra assembly election)के लिए १५ अक्टूबर से आचार संहिता लागू(Code of Conduct Enforcement)हो गया है। नौ दिनों में राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न मशीनरियों द्वारा की गई कार्रवाई में अवैध पैसों का जखीरा, शराब, ड्रग और मुल्यवान जेवरातों को जप्त किया गया है। इसकी कीमत ९०.७४ करोड़ रुपए बताई गई है। इसमें से ५२ करोड़ रुपयों की संपत्ति बीते २४ घंटों में जप्त किया किया है। इस तरह की जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर से दी गई है।

Advertisement

राज्य में पुलिस, इनकम टैक्स, राजस्व विभाग, कस्टम आदि १९ एजेंशियों ने बीते २४ घंटे में ५२ करोड़ रुपए की संपत्ति जप्त की है। यह जांच नाकों पर कड़ाई से किया जा रहा है, जिस कारण इतने बड़े प्रमाण में अवैध संपत्तियों को जप्त करने में सफलता अर्जित की गई है। नागपुर, मुंबई उपनगर और रत्नागिरी जिले में बड़े तादाद में कार्रवाई की गई है।

जप्त संपत्तियां
इनकम टैक्स – ३० करोड़ ९३ लाख ९२ हजार ५७३ रुपए।
रेव्हयून्यू इंटेलिजेन्स – ८ करो़ड़ ३० लाख ८४ हजार ८७८ रुपए।
पुलिस – ८ करो़ड़ १० लाख १२ हजार ८११ रुपए।
मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ – २ करोड़ ५० लाख रुपए।
उत्पाद शुल्क विभाग – १ करोड़ ७५ लाख ३९२ रुपए।
कस्टम – ७२ लाख ६५ हजार ७४५ रुपए।

Advertisement

Related posts

Negligence of Mahavitaran: महावितरण के खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से बच्चे की मौत, श्मशान में परिवार वालों ने किया कार्रवाई की मांग

Deepak dubey

Railway motorman CCTV monitoring: मोटरमैन की निगरानी के लिए रेलवे ने लगाए 150 सीसीटीवी कैमरे; 25 लोकल ट्रेनों में केबिन में निगरानी शुरू, यूनियनों ने जताया विरोध

Deepak dubey

UPSC 2024 result: महाराष्ट्र का जलवा, 18 बने IAS, बिहार को छोड़ा पीछे शक्ति दूबे देश के टॉपर, तीन लड़कियों ने टॉप 5 में बनाई जगह

Deepak dubey

Leave a Comment