Joindia
इवेंटकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया अटल सेतु का उद्घाटन, अब मुंबई से नवी मुंबई का सफर सिर्फ 20 मिनट में!

12012024 i sachkipadtaal 288085 833760 320 sd big thumb
नवी मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi)ने शुक्रवार को महाराष्‍ट्र के मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु का उद्घाटन किया। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।
Advertisement
नवी मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने शिलापट्ट का अनावरण कर इस पुल का उद्घाटन किया। उन्‍होंने ही दिसंबर 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था।अटल सेतु के उद्घाटन के अवसर पर  मोदी के साथ महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्‍टी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार और एमएमआरडीए के अधिकारी साथ रहे. प्रधानमंत्री ने अटल सेतु पर पहुंचकर वहां का जायजा लिया और अधिकारियों से पुल के बारे में बातचीत भी की।अटल सेतु, साउथ मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ेगा और औसतन 20 मिनट से भी कम समय में लोग ये दूरी तय कर पाएंगे. यानी जो दूरी तय करने के लिए लोगों को तमाम जगहों पर ट्रैफिक जाम झेलना पड़ता था और 2 घंटे से भी ज्‍यादा समय लगते थे, अब उनके लिए ये सफर बेहद आसान और किफायती हो जाएगा।
कितना लंबा पुल, कितनी लागत, क्‍या फायदे?
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) करीब 22 किलोमीटर लंबा पु‍ल है। इस पुल का 16.50 किलोमीटर लंबा हिस्‍सा समंदर के ऊपर है, जबकि 5.5 किलोमीटर हिस्‍सा जमीन के ऊपर है।एमटीएचएल एक 6-लेन हार्बर लिंक पुल है, जो ऊपर से देखने में काफी भव्‍य लगता है। इसका निर्माण 17,840 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। ये अटल सेतु, साउथ मुंबई के सिवरी से शुरू होता है और नवी मुंबई में रायगढ़ जिले के उरण तालुका के न्हावा शेवा से जुड़ता है। इसके उद्घाटन के बाद से मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी 2 घंटे की बजाय केवल 20 मिनट में तय की जा सकेगी. लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
Advertisement

Related posts

सावधान! सावधान! मुंब्रा-दिवा के बीच रेल हादसे का खतरा, बालू माफियाओ के कारण  ट्रैक के नीचे की मिट्टी ढहने का खतरा 

Deepak dubey

Heavy Rainfall Alert Maharashtra:आवश्यकता हो तभी घर से निकलें: एकनाथ शिंदे ने नागरिकों से अपील; मुंबई–एमएमआर में रेड अलर्ट, स्कूल–ऑफिस बंद

Deepak dubey

Samruddhi Mahamarg Tunnel Inauguration: महाराष्ट्र को मिला अब तक का सबसे लंबा बोगदा, इगतपुरी से कसारा का सफर महज 8 मिनट में, समृद्धी महामार्ग का आखिरी चरण जनता को समर्पित

Deepak dubey

Leave a Comment