Joindia
नवीमुंबईसिटी

Navi Mumbai promotion scam: नवी मुंबई महापालिका में पदोन्नति घोटाला, व्हाट्सअप चाट से हुई डील, 14 जूनियर इंजीनियरों से करोड़ों की वसूली, एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत कर जांच कराने की उठी मांग

nmmc hq

जो इंडिया / नवी मुंबई : नवी मुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) में एक बड़ा पदोन्नति घोटाला (navi mumbai promotion scam) सामने आया है। व्हाट्सअप चाट सामने आने के बाद इसका खुलासा हुआ है आरोप है कि 14 कनिष्ठ अभियंताओं (जूनियर इंजीनियरों) की पदोन्नति के लिए करोड़ों रुपये की वसूली की गई है।

Advertisement

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस घोटाले में प्रशासन विभाग के दो अधिकारी और एक वरिष्ठ अधिकारी के शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। यह घोटाला तब उजागर हुआ जब एक कनिष्ठ अभियंता का व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक हुआ।

चैट में साफ-साफ लिखा गया है –
“काम हो गया है, सभी लोग पैसे दें। पैसे प्रशासन विभाग में देने हैं।”
इस एक लाइन ने पूरे सिस्टम में चल रही कथित घूसखोरी और भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में जल्द ही आंतरिक जांच शुरू हो सकती है और व्हाट्सएप चैट की फॉरेंसिक जांच भी करवाई जा सकती है ताकि सबूतों की पुष्टि की जा सके।अब सभी की निगाहें महापालिका आयुक्त पर हैं कि वे इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करते हैं। क्या दोषियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे या मामला दबा दिया जाएगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

 

इसे भी पढ़ें-:

1)Navi Mumbai flamingo : फ्लेमिंगो के ठिकाने पर चला बुलडोजर: सीवुड्स झील के पास भूखंड पर निर्माण से उपजा पर्यावरणीय विवाद

2) Charitable hospitals scam : महाराष्ट्र में धर्मार्थ अस्पतालों का खुला खेल, गरीबों के हक पर हर साल 13.5 हजार करोड़ का डाका, सरकारी छूट के बदले मुफ्त इलाज का वादा, लेकिन हकीकत में ‘व्हीआईपी’ का इलाज और गरीब बाहर

Advertisement

Related posts

जेएनपीटी में लाल चंदन की तस्करी का खुलासा,ढाई करोड़ का चंदन बरामद

Deepak dubey

MUMBAI : डॉक्टरों ने किया कमाल, बच्ची की जोड़ दी कटी तर्जनी, पंखे में अलग हो गई थी अंगुली

Deepak dubey

CAIT:बाजार भाव ऊंचा होने से तुवर और उड़द की सरकारी खरीद में बाधा

Deepak dubey

Leave a Comment