Joindia
देश-दुनियाकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

MVA Mahamorcha: पुलिस की भारी तैयारी, तीन हजार जवान तैनात

25mumbai police

मुंबई। महामहाविकास आघाड़ी (mahavikas aghadi) द्वारा शनिवार को राज्य सरकार (maharashtra government) के खिलाफ विशाल मोर्चा (protest) निकाला जाने वाला है। इस मोर्चा के दौरान सड़को पर तीन हजार से अधिक पुलिस (police) जवान और अधिकारियों को तैनात किया है ।

Advertisement

राज्य सरकार के खिलाफ महाविकास आघाड़ी का महामोर्चा शनिवार को होगा। इस मोर्चा में महाराष्ट्र के कोने-कोने से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और महाराष्ट्र प्रेमी जनता इस मोर्चा में सहभागी होगी। इसकी जोरदार तैयारी की गई है। सीमा विवाद, महंगाई, बेरोजगारी, महापुरुषों के अपमान के साथ ही महाराष्ट्र में आनेवाले और आ चुके परियोजनाओं को वापस ले जाने जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर यह मोर्चा निकाला जाने वाला है।

डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि इस मोर्चा के दौरान मुंबई पुलिस के ढाई हजार जवान,250 अधिकारी,तीन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त,6 डीसीपी (dcp )के साथ ही एसआरपीएफ (SRPF) की 25 कंपनी और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के 9 कंपनी तैनात किए गए है।

इस दौरान ड्रोन (Drone) से भी नजर रखी जायेगी । किसी भी तरह की अनहोनी होने की सूचना मिलते ही तुरंत काबू किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल मंगाने की जानकारी पुलिस के तरफ से दी गई है।

नागपाडा से सीएसटीएम तक अनुमति

महाविकास आघाड़ी के तरफ से आयोजित महामोर्चा भायखला से आजाद मैदान तक किया जाने वाला है ।लेकिन पुलिस के तरफ से नागपाडा से सीएसटीएम तक अनुमति दी गई है।

Related posts

जंग के मैदान से अपने पेट्स को बचा लाए बच्चे: युद्ध के बीच बंकर तक में साथ रहे, जानवर लाने के लिए मंत्री वी के सिंह से ली अनुमति

cradmin

समृद्धि हाईवे हादसा ; किसी का गया परिवार , किसी की गई बहु, तो किसी का भविष्य हुआ बर्बाद 

Deepak dubey

CSMT platform expansion delay: प्लेटफॉर्म विस्तार में देरी, तेजस और जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 अप्रैल तक दादर तक सीमित

Deepak dubey

Leave a Comment