जो इंडिया/मुंबई/ठाणे। (MNS’s attack on traffic department)
शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने सोमवार को जोरदार आंदोलन किया। मनसे कार्यकर्ताओं ने ठाणे स्थित वाहतुक विभाग कार्यालय (Transport Department Office located in Thane) का घेराव करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था पर तीखा सवाल उठाया।
मनसे कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुंबई, ठाणे और उपनगरों में ट्रैफिक जाम से आम जनता का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रोज़ाना घंटों तक लोग ट्रैफिक में फंसे रहते हैं। जगह-जगह अवैध पार्किंग, सड़क पर गड्ढे, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही और अव्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के कारण नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
घेराव के दौरान मनसे नेताओं ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि यदि आने वाले दिनों में इस समस्या पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। मनसे पदाधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि जनता की परेशानी को नज़रअंदाज़ करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं, वाहतुक विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की जाएगी और ट्रैफिक जाम कम करने के लिए वैकल्पिक योजनाएं लागू की जाएंगी।
नागरिकों की प्रतिक्रिया :
नागरिकों ने मनसे के इस कदम का समर्थन किया और कहा कि रोज़ाना के सफर में ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। लोग सुबह समय पर काम पर नहीं पहुंच पाते और देर रात घर लौटना पड़ता है। ऐसे में राजनीतिक दलों का प्रशासन पर दबाव बनाना ज़रूरी है।



