जो इंडिया/नवी मुंबई। (Mahape Shilphata Landslide) महापे से शिलफाटा (Mahape to Shilphata road
सूचना मिलते ही वन विभाग के कलवा परिमंडल कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी, राज्य रिज़र्व पुलिस बल के पुलिस निरीक्षक व जवान, स्थानीय पुलिस, अग्निशमन दल के कर्मचारी और वन मज़दूर तुरंत मौके पर पहुंचे।

स्थानीय नागरिकों के सहयोग से दो जेसीबी मशीनों की मदद ली गई और सड़क पर गिरे मिट्टी-पत्थर को हटाया गया। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद मार्ग को पुनः चालू कर यातायात सुचारू कर दिया गया।
भूस्खलन की इस घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। मगर प्रशासन और स्थानीय नागरिकों की तत्परता से स्थिति पर काबू पाया गया।
