Joindia
क्राइमकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

कोपरखैरने में रेलवे पुलिस के साथ मारपीट कर लूट ,12 लोगो के तलाश में जुटी पुलिस 

Screenshot 20221127 164844 WhatsApp
नवी मुंबई | बीती रात कोपरखैरणे के होटल में दोस्त के साथ खाना  खा रहे जीआरपी के  पुलिसकर्मी और उसके दोस्त की पिटाई कर लूटपाट किये जाने का मामला सामने आया है | कोपरखैरणे पुलिस ने 12 लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया  है |
जानकारी अनुसार जीआरपी जवान दीपक कोल्हे (41) कोपर खैरने सेक्टर 14 स्थित क्वालिटी पंजाब होटल में गुरुवार देर रात दोस्त के साथ खाना खा रहे थे |  तभी वहा बगल के टेबल पर शराब पी रहे युवको ने विवाद कर लिया | इसके बाद लगभग 12 लोगो के ग्रुप ने उनपर और उनके दोस्त पर हमला बोल दिया |  टेबल, कुर्सियां और बीयर की बोतलें फेंकी गईं। इसमें दोनो घायल हो गए हैं।  इस घटना के बाद कोपर खैरने पुलिस शिकायत दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमलावरों में कुछ आपराधिक पृष्ठभूमि के  बताए जा रहे हैं। इस घटना से यह बात भी सामने आई है कि देर रात तक होटल में शराब का धंधा चल रहा था। ऐसी जगहों पर शराब पीने का चलन होने से यह भी देखा जा रहा है कि रात के समय अपराधी सक्रिय रहते हैं।

Related posts

Demand to remove syllabus from ncert: केंद्र सरकार का कारनामा, बारहवीं की किताब से गांधी को हटाए, हिंदू-मुस्लिम एकता और आरएसएस के बंदी भी हटाए

Deepak dubey

Farmers are not getting benefit: किसानों की निकल रही ताकत ,आमदनी पर भारी लागत, ईडी सरकार नहीं कर रही कोई जुगत, प्याज की फसल पर 12 से 13 हजार हो रहा खर्च, किसानों के हाथ में आ रहा केवल 2.49 रुपए

Deepak dubey

पाकिस्तानी नंबर से मुंबई पुलिस को मिली धमकी, ‘ 26/11 जैसा हमला करने की धमकी

Deepak dubey

Leave a Comment