Joindia
क्राइमनवीमुंबईमुंबई

Kharghar road rage case: खारघर रोड रेज मामला, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

IMG 20250212 WA0019

जो इंडिया / मुंबई

खारघर रोड रेज मामले (Kharghar road rage case) में एक सप्ताह की जांच के बाद दो आरोपियों में से एक को क्राइम ब्रांच (crime branch) ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी नागपाड़ा और अग्रीपाड़ा के रहने वाले हैं और डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करते थे। पुलिस ने उन्हें बीकेसी में ट्रैक किया, जहां से रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन फैजान भागने में सफल रहा। इस घटना में वाशी के रहने वाले आईटी प्रोफेशनल की मौत हो गई थी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेहान शेख (20) के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी फैजान शेख (20) अभी भी फरार है। 3 फरवरी, रात 8:30 बजे वाशी के रहने वाले आईटी प्रोफेशनल शिवकुमार रोशन लाल शर्मा (45) की मौत ओवरटेकिंग को लेकर हुए झगड़े के दौरान हुई। शर्मा ने आरोपियों को दो बार ओवरटेक किया और उन पर थूक दिया, जिससे दोनों नाराज हो गए।इसके बाद आरोपियों ने शर्मा का पीछा कर उत्सव चौक के पास रोक कर बहस करने लगे, जो झगड़े में बदल गई। इस दौरान शर्मा ने एक आरोपी को लात मार दी, जिसके बाद आरोपी ने अपना हेलमेट उठाकर शर्मा के सिर पर कई बार वार किया। कोई बाहरी चोट न होने के बावजूद, शर्मा अपनी बाइक से खारघर पुलिस स्टेशन पहुंचे और घटना की जानकारी देते हुए वीडियो सबूत साझा किया।तभी अचानक शर्मा वहीं बेहोश हो गए, पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वारदात के बाद दोनों आरोपी खारघर में चल रहे इज्तिमा (धार्मिक सभा) में शामिल हुए और रात 10:30 बजे अपने घर लौट गए। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि शर्मा की मौत हो चुकी है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच की। नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने रेहान शेख को गिरफ्तार कर खारघर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जल्द ही फैजान शेख की गिरफ्तारी की उम्मीद कर रही है।आरोपी को गिरफ्तार करने में सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम ब्रांच) अजय लांडगे और पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) अमित काले के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक सुनील शिंदे (सेंट्रल यूनिट),पुलिस निरीक्षक हनीफ मुलानी (यूनिटतीन )पुलिस निरीक्षक नीरज चौधरी (यूनिट I) जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल हुई है ।फरार आरोपी फैजान शेख की तलाश जारी है।

Advertisement

Related posts

शराबी पति से परेशान पत्नी ने उतारा मौत के घाट, पश्चिम बंगाल से महिला गिरफ्तार

Deepak dubey

Petition to ban Sanatan Sanstha: सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की याचिका मुंबई उच्च न्यायालय में खारिज

Deepak dubey

BMC: कोविड काल में खर्च हुए 4 हजार करोड़ के खर्च का ब्योरा मनपा के पास उपलब्ध नहीं है

Deepak dubey

Leave a Comment