Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

IPL की बसों में MNS कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़: मुंबई से बाहर की बसें लगाए जाने से नाराज, लोकल लोगों का रोजगार छीनने का आरोप

mns 1647404926

[ad_1]

Hindi NewsLocalMaharashtraMumbai; Buses That Went To Bring IPL Players Vandalized By MNS Activist Outside The Hotel In Mumbai, Many Activists Arrested

Advertisement

मुंबई2 मिनट पहले

कॉपी लिंकतोड़फोड़ करने वाले कार्यकर्ताओं ने बसों पर विरोध स्वरुप कई पोस्टर भी चिपकाएं हैं। - Dainik Bhaskar

तोड़फोड़ करने वाले कार्यकर्ताओं ने बसों पर विरोध स्वरुप कई पोस्टर भी चिपकाएं हैं।

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण मुंबई के ताज होटल के बाहर हंगामा और तोड़फोड़ की है। जानकारी के मुताबिक, MNS कार्यकर्ताओं ने होटल के बाहर खड़ी IPL खिलाड़ियों और स्‍टाफ के लिए लाई गई एक बस पर हमला कर दिया। उन्होंने डंडे-पत्थरों से बस के कांच तोड़ दिए। पुलिस ने हंगामा करने वाले कई MNS कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया है।

MNS कार्यकर्ताओं का आरोप है कि IPL के लिए महाराष्ट्र के बाहर से ठेके के जरिए बसें लाई गई हैं। इसमें स्थानीय लोगों की अनदेखी की गई है और बाहरी राज्यों के लोगों को फायदा मिल रहा है। इस बार IPL के सभी मैच महाराष्ट्र में होंगे। इसमें से ज्यादातर मैच मुंबई और पुणे में है। MNS कार्यकर्ताओं के प्रोटेस्ट पर आप अपनी राय यहां दे सकते हैं।

पहले बस में घुसे और फिर की तोड़फोड़जानकारी के मुताबिक, तोड़फोड़ करने वाले कार्यकर्ता MNS की वाहतुक सेना (ट्रांसपोर्ट विंग) से जुड़े हुए हैं। यह तोड़फोड़ आधी रात को हुई है। ये पहले बहाने से बस में घुसे और फिर डंडे से तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने अपनी मांगों के पोस्टर चिपकाए, नारे लगाए और बस के कांच तोड़ने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस ने बाकी बसों को तोड़फोड़ से बचाया।

विरोध के बावजूद दिल्ली की बसों को मिली मंजूरीइसके बाद में एक कार्यकर्ता संजय नाइक ने कहा, ‘हमारे विरोध के बावजूद दिल्ली और दूसरी जगहों से से यहां बसें और छोटे वाहन लाए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। हम इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार किया।

IPL का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू हो रहा हैIPL का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होगा। फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। सीजन का पहला मैच चेन्नई और कोलकाता के बीच होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई मे वानखेड़े, ब्रेबोर्न और नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में IPL के मैच खेले जाएंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Related posts

MP Gopal Shetty honored with Sansad Ratna: संसद रत्न से सम्मानित हुए सांसद गोपाल शेट्टी

Deepak dubey

Ghoomer movie re release: विश्व कप जीत की खुशी में फिर गूंजेगा ‘घूमर’ का जज़्बा — 7 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी दोबारा रिलीज

Deepak dubey

गर्भाशय में ढाई किलो का गांठ

Deepak dubey

Leave a Comment