जो इंडिया / मुंबई। महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति सरकार (Maharashtra’s ruling Mahayuti government
हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि कांदिवली के ‘सावली’ डांसबार पर पुलिस छापे में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है, और एफआईआर में यह स्पष्ट रूप से दर्ज है कि यह बार योगेश कदम की मां के नाम पंजीकृत है। “खुद रामदास कदम ने भी माना है कि यह बार उनकी बहू के नाम पर है। ऐसे में एकनाथ शिंदे का खुलकर समर्थन करना बेशर्मी की पराकाष्ठा है,” उन्होंने कहा।
सपकाल ने सवाल उठाया कि एक ओर सरकार हिंदुत्व की बात करती है, दूसरी ओर ऐसी गतिविधियों का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा, “जो लड़कियाँ डांसबार में काम कर रही हैं, क्या वे आपकी प्यारी बहनें नहीं हैं? फिर उनके शोषण के माध्यमों को बचाना किस संस्कृति का हिस्सा है?”
कांग्रेस ने मांग की है कि योगेश कदम को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाएं। सपकाल ने सरकार पर आरोप लगाया कि वर्तमान शासन में बिना भ्रष्टाचार के कोई भी सरकारी कार्य नहीं हो रहा है और महायुति सरकार ने नैतिकता की सारी सीमाएं लांघ दी हैं।
कांग्रेस ने यह भी कहा कि यह महज डांसबार का मामला नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, प्रशासन की साख और राज्य की छवि से जुड़ा सवाल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कदम नहीं उठाया, तो कांग्रेस जन आंदोलन करेगी।