एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी और गैस की कथित कमी को लेकर महाराष्ट्र में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Harshwardhan Sapkal ने गैस की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।
सपकाल ने कहा कि एलपीजी गैस की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर भाजपा सरकार ने आम लोगों को महंगाई की गहरी खाई में धकेल दिया है। उन्होंने मांग की कि सरकार युद्ध जैसे कारणों का हवाला देकर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने के बजाय इस बढ़ोतरी को तुरंत रद्द करे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गैस नीति को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi को सभी संबंधित पक्षों से चर्चा कर संसद में स्पष्ट बयान देना चाहिए।
केंद्र सरकारने केलेल्या घरगुती व व्यावसायीक गॅस दरवाढीचा निर्णय रद्द करावा या मागणीसाठी महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटीचे अध्यक्ष श्री. हर्षवर्धन सपकाळ यांच्या नेतृत्वात त्र्यंबकेश्वर, नाशिक येथे तीव्र आंदोलन करण्यात आले.
गॅस दरवाढ आणि सिलेंडरची टंचाई यामुळे गृहिणींसह, छोटे… pic.twitter.com/qORLJmLLfw
— Harshwardhan Sapkal (@INCHarshsapkal) March 13, 2026
गैस दरवृद्धि और गैस की कथित कमी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने राज्यभर में प्रदर्शन किए। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के नेतृत्व में Trimbakeshwar में भी आंदोलन आयोजित किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
इस आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजाराम पानगव्हाणे, शरद आहेर, प्रदेश महासचिव ब्रिज दत्त, संदीप पाटील, प्रकाश सोनावणे, नाशिक शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आकाश छाजेड, नाशिक उत्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश कहांडाळ, नाशिक दक्षिण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत टाकेकर और प्रवक्ता हनुमंत पवार समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत करते हुए सपकाल ने कहा कि देश में गैस सिलेंडर की कमी दिखाई दे रही है, जबकि संसद में प्रधानमंत्री दिखाई नहीं देते। उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे व्यवसायों और होटलों को भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिसके कारण कई छोटे कारोबार और भोजनालय बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं।
उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा महायुति सरकार “लाडकी बहन” योजना के तहत 1500 रुपये देने का ढोल पीटती है, लेकिन दूसरी ओर महंगाई बढ़ाकर उसी जनता से पैसे वसूलने का काम कर रही है।
आंदोलन के दौरान हर्षवर्धन सपकाल ने गैस वितरक के कार्यालय का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लिया और गैस सिलेंडर लेने आई महिलाओं से बातचीत भी की। महिलाओं ने गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और कथित कमी को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण घर का बजट संभालना मुश्किल हो गया है।



