By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai gas crisis: गैस संकट में कालाबाजारी का खेल तेज, चारकोप में बड़ी कार्रवाई अवैध सिलेंडरों से चल रहा था फास्ट फूड धंधा, प्रशासन ने मारा छापा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai gas crisis: गैस संकट में कालाबाजारी का खेल तेज, चारकोप में बड़ी कार्रवाई अवैध सिलेंडरों से चल रहा था फास्ट फूड धंधा, प्रशासन ने मारा छापा

क्राइममुंबई

Mumbai gas crisis: गैस संकट में कालाबाजारी का खेल तेज, चारकोप में बड़ी कार्रवाई अवैध सिलेंडरों से चल रहा था फास्ट फूड धंधा, प्रशासन ने मारा छापा

Deepak dubey
Last updated: March 19, 2026 10:48 pm
Deepak dubey
Published: March 19, 2026
Share
file850ixwoe62q1h2eisjl9
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Mumbai gas crisis)

Advertisement

मुंबई में इन दिनों रसोई गैस का संकट गहराता जा रहा है और इसी का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हो गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी कर मोटा मुनाफा कमाने का खेल शहर के कई इलाकों में चल रहा है। ताजा मामला कांदिवली पश्चिम के चारकोप इलाके से सामने आया है, जहां एक मशहूर फास्ट फूड दुकान पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस सिलेंडरों का भंडाफोड़ किया।
चारकोप सिग्नल चौराहे के पास स्थित ‘कृष्णा फास्ट फूड’ नामक दुकान, जो चाट और अन्य व्यंजनों के लिए इलाके में काफी लोकप्रिय है, वहां लंबे समय से अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। खास बात यह रही कि दुकान पर गैस आपूर्ति का कोई वैध कमर्शियल कनेक्शन नहीं था, फिर भी यहां भारी संख्या में ग्राहकों की भीड़ जुटती थी।
स्थानीय जागरूक नागरिक देवेंद्र खेर को इस गतिविधि पर संदेह हुआ। उन्होंने दुकानदार से गैस आपूर्ति को लेकर पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने मामले की शिकायत राशन विभाग (शिधावाटप कार्यालय) में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही विभाग हरकत में आया और चारकोप पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की योजना तैयार की गई।
16 मार्च की शाम करीब 7 बजे टीम ने दुकान पर अचानक छापा मारा। जांच के दौरान वहां घरेलू उपयोग के चार गैस सिलेंडर अवैध रूप से इस्तेमाल होते हुए पाए गए। नियमों का उल्लंघन करते हुए इन सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, जिसके बाद सभी सिलेंडरों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। साथ ही दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जांच में यह भी सामने आया कि गैस संकट के चलते घरेलू सिलेंडरों की किल्लत बढ़ गई है, और इसी का फायदा उठाकर ब्लैक मार्केट में एक सिलेंडर 3,000 से 3,500 रुपए तक में बेचा जा रहा है। इससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस कार्रवाई में राशन निरीक्षक सुधीर गव्हाणे, लक्ष्मण अकवार, प्रदीप सोलंकी और संदीप आचरेकर की अहम भूमिका रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान चलाया जाएगा।

मंत्री पद दिलाने के नाम पर बीजेपी विधायक से 100 करोड़ की ठगी की कोशिश
ICSE and ISC results declared: एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी, आईसीएसई और आईएसी का रिजल्ट घोषित
मांगा बोनस मिली लाठी, मंत्री का कारनामा
Heatwave in Maharashtra: मुंबई को गर्मी से मिली राहत, लेकिन जल्द बढ़ेगा तापमान”
MUMBAI : बड़ी खबर! क्या सरकार 10वीं-12वीं के छात्रों से नुकसान भरपाई के लिए करेगी 40-50 करोड़ की वसूली ?
TAGGED:#mumbaipoliceBlackMarketingBreakingNewsCharkop IllegalCylinderCityNewsCrimeNewsFastFoodShopgas cylinder black market priceGasCrisisillegal gas cylinders Mumbaiillegal LPG usage fast food shopkandivaliKandivali Charkop raid newsLPG black marketing MumbaiLPG shortage IndiaLPGCrisisMumbai crime news gas scamMumbai gas crisisMumbai police action newsMumbai ration department raidmumbainewsMumbaiUpdatesPoliceActionRationDepartmentअवैध एलपीजी उपयोगअवैध गैस सिलेंडर जब्तीएलपीजी कालाबाजारी मुंबईकांदिवली चारकोप छापागैस की किल्लत मुंबईगैस सिलेंडर ब्लैक मार्केटपुलिस छापेमारी खबरमुंबई क्राइम न्यूज़मुंबई गैस संकटराशन विभाग की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Election 2024 maharashtra 9659a2
कल्याणठाणेमीरा भायंदरमुंबईराजनीति

उत्तर मुंबई में सबसे ज्यादा वोटर, उत्तर पूर्व मुंबई में सबसे ज्यादा संवेदनशील

Deepak dubey
Deepak dubey
May 19, 2024
Impact of Middle East Tensions: आसमान छूने लगे हवाई किराए, यात्रियों की बढ़ी चिंता
एसएसपी के ट्रांसफर आदेश का नहीं हो रहा अनुपालन, नई तैनाती वाले स्थान पर ना जाकर पुरानी जगहों पर दे रहे सेवा
Mrs. Maharashtra: नयनतारा जैसवार के लिए यह आसान नहीं था, बनी सेकण्ड रनरअप
CHETAK FESTIVAL: चेतक फेस्टिवल – सारंगखेड़ा 2023, लोगों की भारी मौजूदगी के बीच होगा महाराष्ट्र की घुड़सवारी विरासत का शानदार आगाज 
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?