Joindia
मुंबई

भांडुप रेलवे स्टेशन के पास BEST बस ने लोगों को कुचला: 4 की मौत, CM फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजे का किया ऐलान

Bhandup accident

जोइंडिया टीम/ मुंबई: मुंबई के भांडुप वेस्ट इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भांडुप (Bhandup) रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात करीब 10:05 बजे एक BEST बस ने यात्रियों को जोरदार टक्कर मार (Bhandup Bus Accident) दी। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस, मुंबई फायर ब्रिगेड और BEST के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। मुंबई पुलिस ने BEST बस चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

ANI के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को बचाने में जुट गए।

इस भयावह घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर लिखा- ‘मुंबईतील भांडूप रेल्वे स्थानकानजीक झालेल्या एका दुर्दैवी अपघातात 4 जणांचा मृत्यू झाल्याची घटना अतिशय दुर्दैवी आहे. मी त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो. या घटनेत 9 जण जखमी झाले असून त्यांना लवकर बरे वाटावे, अशी मी ईश्वरचरणी प्रार्थना करतो. मृतांच्या वारसांना 5 लाख रुपये आर्थिक मदत राज्य सरकारतर्फे देण्यात येईल.’

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

फिलहाल पुलिस, BEST और BMC के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, बस की तकनीकी स्थिति और चालक की लापरवाही समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related posts

नवी मुंबई में शिवसैनिको का आंदोलन

Deepak dubey

Fateh’s first poster released: फ़तेह का पहला पोस्टर रिलीज़! एक्टर सोनू सूद की डायरेक्टोरियल डेब्यू देती है बिगेस्ट एक्शन फिल्म की शानदार झलक!

Deepak dubey

महाराष्ट्र में जारी है सेंट्रल एजेंसीज की कार्रवाई: 12 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने वकील सतीश उके को अरेस्ट किया, इन्होंने फडणवीस के खिलाफ दायर की थी कई याचिकाएं

cradmin

Leave a Comment