By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • मीरा भायंदर
    • ठाणे
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • रोचक
  • आध्यात्म
  • काव्य-कथा
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Reading: Countdown for national president election begins: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, विनोद तावड़े को बड़ी जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • मीरा भायंदर
    • ठाणे
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • रोचक
  • आध्यात्म
  • काव्य-कथा
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Countdown for national president election begins: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, विनोद तावड़े को बड़ी जिम्मेदारी

दिल्लीराजनीति

Countdown for national president election begins: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, विनोद तावड़े को बड़ी जिम्मेदारी

Deepak dubey
Last updated: November 27, 2024 6:39 am
Deepak dubey
Published: November 27, 2024
Share
IMG 20241127 WA0006
SHARE

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की उल्टी गिनती(Countdown to the Bharatiya Janata Party (BJP) National President election)शुरू हो गई है। संगठन चुनाव की दिशा में अहम कदम उठाते हुए, पार्टी ने चुनाव अधिकारियों के बाद अब केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का ऐलान किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विभिन्न राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जानकारी दी है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए विनोद तावड़े की नियुक्ति पर ध्यान
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के लिए राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस कदम से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि तावड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में सबसे आगे माने जा रहे हैं। पूर्व में यूपी संगठन प्रभारी रहे अमित शाह और जेपी नड्डा खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं, ऐसे में तावड़े की नियुक्ति को एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

तावड़े का विवादों में भी कड़ा पलटवार
महाराष्ट्र चुनाव के दौरान तावड़े विपक्षी आरोपों के बावजूद पूरे मामले को “सस्ता हथकंडा” करार देते हुए पलटवार कर चुके थे। इस कड़ी में उन्होंने कई विपक्षी नेताओं को मानहानि का नोटिस भी भेजा था, और इससे पार्टी को महाराष्ट्र चुनाव में फायदा भी हुआ था।

अन्य राज्यों के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
बीजेपी के अन्य राष्ट्रीय महासचिवों और पदाधिकारियों को भी विभिन्न राज्यों के पर्यवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शिवप्रकाश को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और हरियाणा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

तरुण चुग को केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और लक्षद्वीप की जिम्मेदारी दी गई है।

अरुण सिंह को महाराष्ट्र, गोवा, दमन द्वीप और दादर नगर हवेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राधा मोहन दास अग्रवाल को राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और गुजरात का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

दुष्यंत गौतम को उड़ीसा और अंडमान-निकोबार का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

चुनाव प्रक्रिया और समयसीमा
बीजेपी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बूथ अध्यक्षों के चुनाव पहले ही संपन्न हो चुके हैं, और अब मंडल अध्यक्षों का चुनाव 15 दिसंबर तक, जबकि जिला अध्यक्षों का चुनाव 30 दिसंबर तक संपन्न कराने की योजना है। इसके बाद, प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव के लिए एक बड़ी वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव फरवरी के अंत तक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हो सकता है।

 

समृद्धि हाईवे हादसा ; किसी का गया परिवार , किसी की गई बहु, तो किसी का भविष्य हुआ बर्बाद 
Hanuman chalisa: महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की साज़िश, राणा दंपत्ति किसका प्यादा? गृहमंत्री दिलीप वलसे-पाटिल ने दिया जवाब
1993 जैसा होगा कांड, हमारे गुर्गे हैं तैयार , एटीएस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Lectrix EV: लेक्ट्रिक्स ईवी ने 2.3 किलोवाट बैटरी के साथ ‘एलएक्सएस 2.0’ लॉन्च की
Two cars burnt in Navi Mumbai: कोपरखैरने सेक्टर 10 में लगी आग से मचा हड़कंप — दो कारें चंद मिनटों में जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
TAGGED:bjpMaharashtra newsnew delhi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20250208 WA0005
आध्यात्ममुंबई

Bhoomi Pujan: श्री राधा देवी शक्ति पीठ का भव्य भूमि पूजन: एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम

Deepak dubey
Deepak dubey
February 8, 2025
सलमान खान के पिता सलीम को फिर मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर धमकाया
बकाया तीस हजार के लिए उतारी मौत के घाट, क्राइम ब्रांच की आरोपी को किया गिरफ्तार
Shivsena’s agitation against bus fare hike: शिवसेना ने एसटी बस किराया वृद्धि के खिलाफ किया आंदोलन, जगह-जगह विरोध प्रदर्शन
BULLET TRAIN’S: बुलेट ट्रेन के पहले स्टेशन को आकार दिया गया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?