Joindia
कल्याणक्राइमराजनीति

Candle March: कल्याण में मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या, निकाला गया कैंडल मार्च, जिसमें गूंजी फांसी की मांग, आरोपी को चौराहे पर लटकाने की मांग

IMG 20241227 WA0017

कल्याण। कल्याण पूर्व (Kalyan East) में 13 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। इस नृशंस घटना के विरोध में आज शहर में एक ऐतिहासिक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया, जो तिसाई हाउस से शुरू होकर ड वार्ड तक पहुंचा। इस मार्च में हजारों नागरिकों ने हिस्सा लिया और हत्यारे को फांसी की सजा देने की जोरदार मांग की।

Advertisement

इस कैंडल मार्च में पीड़िता के परिजन भी शामिल हुए और नम आंखों से न्याय की गुहार लगाई। कल्याण पूर्व की विधायक सुभा गायकवाड़,कांग्रेस के नवीन सिंह,शिवसेना सीपी मिश्रा,विनीत पांडेय,शुभम गुप्ता,लालचंद तिवारी,शरद पाटिल,सहित हजारो की संख्या में लोगों ने एकजुटता दिखाई।

कल्याण पूर्व में 13 वर्षीय मासूम की हत्या के विरोध में तिसाई हाउस से ड वार्ड तक निकाले गए कैंडल मार्च ने पूरे शहर को न्याय की मांग में एकजुट कर दिया। मार्च में हजारों नागरिकों के साथ पीड़िता के परिजन भी शामिल हुए। हत्यारे को फांसी दो के गगनभेदी नारों के बीच जलती कैंडल और आक्रोशित चेहरे साफ दिखा रहे थे कि जनता न्याय के लिए अडिग है।

शिवसेना नेता विनीत पांडेय ने इस दौरान कहा कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है, लेकिन हत्यारे को चौराहे पर लटकाकर ऐसी सजा दी जाए जो गुनाह करने वालों के लिए चेतावनी बने। उन्होंने कानून का डर अपराधियों के मन में स्थापित करने की मांग की।

इस प्रदर्शन ने प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन और तेज होगा।

Advertisement

Related posts

हाईकोर्ट में सत्ता संघर्ष की सुनवाई आज – संतोष जाधव, संतोष जाधव की याचिका पर होगी सुनवाई ,शिंदे गुट के विधायकों पर उठाए है सवाल

Deepak dubey

राज्य सरकार का डराने वाला खुलासा: पिछले 7 महीने में राज्य में हुई 8584 बच्चों की मौत, इनमें से ज्यादातर नागपुर, पुणे और मुंबई से

cradmin

Mahape JCB accident: महापे सर्कल पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक हवलदार की जेसीबी के नीचे आने से दर्दनाक मौत; चालक गिरफ्तार, पुलिस महकमे में शोक और आक्रोश

Deepak dubey

Leave a Comment