By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Borivali Police News: बोरीवली में वकील से मारपीट का आरोप! पुलिस स्टेशन के बाहर फूटा गुस्सा, वकीलों ने खोला मोर्चा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Borivali Police News: बोरीवली में वकील से मारपीट का आरोप! पुलिस स्टेशन के बाहर फूटा गुस्सा, वकीलों ने खोला मोर्चा

क्राइममुंबई

Borivali Police News: बोरीवली में वकील से मारपीट का आरोप! पुलिस स्टेशन के बाहर फूटा गुस्सा, वकीलों ने खोला मोर्चा

Deepak dubey
Last updated: May 12, 2026 10:52 pm
Deepak dubey
Published: May 12, 2026
Share
IMG 20260512 WA0040
SHARE

जो इंडिया / मुंबई : (Borivali Police News)

Advertisement

मुंबई के Borivali इलाके में पुलिस और वकीलों के बीच टकराव का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। Borivali Bar Association के वकीलों ने मंगलवार को बोरीवली पुलिस स्टेशन के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर “दादागिरी”, “तानाशाही” और “मारपीट” के गंभीर आरोप लगाए। इस पूरे विवाद के केंद्र में एक वकील के साथ कथित मारपीट और समय पर एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने का मामला है।
जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि वकील प्रदीप कुमार मिश्रा का बोरीवली कोर्ट परिसर के पास एक ऑटो रिक्शा चालक के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और कुछ ही देर बाद बोरीवली पुलिस स्टेशन का एक कांस्टेबल मौके पर पहुंचा। वकीलों का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने बिना किसी जांच या पूछताछ के वकील के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट शुरू कर दी।
घटना के विरोध में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बड़ी संख्या में वकील बोरीवली पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने आरोप लगाया कि घटना को कई घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक शिकायत दर्ज नहीं की है और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Borivali Bar Association से जुड़े वकील सुरेंद्र लांडगे ने कहा कि पुलिस की यह कार्यप्रणाली पूरी तरह गैरकानूनी और दबाव बनाने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि “आठ घंटे से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद पुलिस शिकायत दर्ज करने को तैयार नहीं है। अगर न्याय नहीं मिला तो यह आंदोलन और बड़ा होगा।”
पीड़ित वकील प्रदीप कुमार मिश्रा ने पूरे घटनाक्रम का विस्तृत विवरण देते हुए बताया कि वह सोमवार सुबह काम के सिलसिले में बोरीवली कोर्ट आए थे। रात में काम खत्म होने के बाद वह अपने मित्र रोहित सिंह का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक रिक्शा चालक वहां आया और गाड़ी हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया।
पीड़ित के अनुसार, उन्होंने रिक्शा चालक से शांतिपूर्वक बात करते हुए कहा था कि वह केवल कुछ मिनट के लिए वहां खड़े हैं और यदि उसे निकलना है तो किनारे से निकल सकता है। आरोप है कि इसके बाद रिक्शा चालक ने किसी को फोन कर धमकी दी कि “रुक जा, तुझे सबक सिखाता हूं।”
कुछ देर बाद कथित रूप से पुलिस कांस्टेबल स्वप्निल पवार वहां पहुंचा और खुद को बोरीवली पुलिस स्टेशन का कर्मचारी बताते हुए वकील का कॉलर पकड़ लिया। पीड़ित का आरोप है कि कांस्टेबल ने उनकी बाईं आंख पर कई बार मुक्के मारे, जिससे उनका चश्मा और मोबाइल नीचे गिर गया। जब वह मोबाइल उठाने झुके तो रिक्शा चालक ने उनके हाथ की उंगलियों पर किसी धारदार वस्तु से हमला कर दिया। इसके अलावा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से लात मारकर हमला किया।
पीड़ित वकील का कहना है कि इसके बाद पुलिसकर्मी और रिक्शा चालक दोनों उन्हें जबरन पकड़कर पुलिस स्टेशन ले गए। बाद में मेडिकल जांच के लिए उन्हें शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि वकील को आंख और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और शिकायत दर्ज करने पर फैसला लिया जाएगा।
इस घटना के बाद वकीलों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया है। कानूनी समुदाय में इस बात को लेकर नाराजगी है कि कानून की रक्षा करने वाले ही यदि हिंसा और दबाव की भाषा अपनाएंगे तो आम नागरिकों को न्याय कैसे मिलेगा। मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज कर दी है।

New Parliament House: नवनिर्मित संसद भवन का नाम “विस्टा” की जगह सांसद संकुल रखा जाए:शंकर ठक्कर
Ashwamedha Mahayagya: अश्वमेध महायज्ञ हेतु हवन कुण्ड का प्राकट्यीकरण पूजन 4 फरवरी को
गोरई का मैंग्रोव पार्क तैयार, फिर भी बंद! Aaditya Thackeray ने लिखा Ganesh Naik को पत्र
Amit Shah meeting on Delhi blast: दिल्ली धमाके पर गृहमंत्री अमित शाह की हाईलेवल बैठक आज सुबह 11 बजे कर्तव्य भवन में
Traffic makes effect on health: ट्रैफिक से बढ़ाता है टेंशन!, जाम में फसते ही दिल की तेज धड़कनों के साथ हाई हो जाती है बीपी
TAGGED:#MaharashtraNewsAdvocateAssaultAdvocateAttackBorivali #BorivaliPolice MumbaiPoliceBorivaliBarAssociationBorivaliCourtBreakingNewsHindiNewsJusticeForLawyerLawAndOrderLawyersProtestMumbaiCrimemumbainewsMumbaiUpdatesPoliceBrutalityPoliceControversyPoliceProtestViralNews
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20250212 WA0013
मुंबईसिटी

Sambhajinagar sports complex scam: ₹21 करोड़ के घोटाले में 16 लाख का गॉगल! संभाजीनगर के मामले ने पुलिस को किया हैरान

Deepak dubey
Deepak dubey
February 12, 2025
KDMC’s pipe theft: क्रेन और ट्रक की सहायता से केडीएमसी का पाइप कर रहे थे चोरी, खड़कपाड़ा पुलिस ने किया तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Traffic in Mumbai: मुंबई में ट्रैफिक जाम का संकट बढ़ा, पैदल चलना हो सकता है बेहतर विकल्प
ओम साई गणेश सोसायटी में किया ध्वजारोहण
‘Nashamukt Navi Mumbai Campaign’: ‘जिंदगी में कभी किसी नशे को हाथ नहीं लगाया, किसी की हिम्मत नहीं…’, क्या बोले देवेंद्र फड़णवीस
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?