Joindia
फिल्मी दुनिया

Free documentary on YouTube: आमिर खान की दिल छू लेने वाली पहल, ‘सितारों के सितारे’ अब हर किसी के लिए मुफ्त

Sitaaron Ke Sitaare

जोइंडिया टीम/ मुंबई: आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ (Sitaron Ke Sitare), जिसे 2007 की ‘तारे ज़मीन पर’ की भावनात्मक कड़ी माना जा रहा है, ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त सफलता हासिल की। फिल्म की संवेदनशील कहानी और 10 नए कलाकारों की प्रभावशाली परफॉर्मेंस ने दर्शकों को गहराई से जोड़ा। इसी सफलता को ध्यान में रखते हुए, मेकर्स ने फिल्म के “सितारों” की असली कहानियों पर आधारित स्पेशल डॉक्यूमेंट्री ‘सितारों के सितारे’ रिलीज़ की, जिसका निर्देशन शानीब बख्शी ने किया है।

Advertisement

यह डॉक्यूमेंट्री दर्शाती है कि कैसे माता-पिता अपने बच्चों की बीमारी और चुनौतियों का सामना करते हैं, उन्हें स्वीकार करते हैं और उम्मीद और प्यार के साथ जीवन को आगे बढ़ाते हैं। प्रोडक्शन हाउस ने घोषणा की है कि यह डॉक्यूमेंट्री यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त देखी जा सकती है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन प्रेरणादायक कहानियों से जुड़ सकें।

प्रोडक्शन हाउस ने कहा:
“हर चमकते सितारे के पीछे ऐसे माता-पिता होते हैं, जिन्होंने अपने बच्चे पर भरोसा किया और उसका साथ दिया ❤️। दिल को छू लेने वाली डॉक्यूमेंट्री ‘सितारों के सितारे’ अब यूट्यूब पर मुफ्त देखें।”

फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आमिर खान ने इसे “जनता का थिएटर” पहल के तहत यूट्यूब पर पेश किया, ताकि दर्शक इसे अपने घरों में भी देख सकें।

डॉक्यूमेंट्री में 10 नए उभरते सितारे शामिल हैं: आरुष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया डिसूज़ा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।

फिल्म का निर्देशन आर. एस. प्रसन्ना ने किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी चर्चित फिल्म बनाई थी। गीत अमिताभ भट्टाचार्य, संगीत शंकर-एहसान-लॉय, कहानी दिव्य निधि शर्मा, निर्माता आमिर खान और अपर्णा पुरोहित, सह-निर्माता बी. श्रीनिवास राव और रवि भगचंदका हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 20 जून 2025 को रिलीज़ हुई थी।

Related posts

वाराणसी से मुंबई में कफ सिरप की तस्करी एनसीबी ने किया अंतराज्यीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार 13248 बोतल किए जब्त मुंबई | प्रतिबंधित कोडीन आधारित कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ मुंबई एनसीबी ने किया | इस गिरोह के मुख्य सरगना सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर 13 हजार 248 कफ सिरप की बोतल बरामद की हैं | विशेष की इसे वाराणसी से पुणे ट्रेन से भेजकर मुंबई के अलग अलग भागों में तस्करी जा रही थी | पिछले कुछ वर्ष से प्रतिबंधित कोडीन आधारित कफ सिरप का इस्तेमाल किया जा रहा है | इसके लिए तस्करो द्वारा कई हथकंडे अपनाए जा रहे है | मुंबई एनसीबी को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ट्रेन के माध्यम से पुणे कोडीन कफ सिरप की तस्करी किया जा रहा है | इस जानकारी के आधार पर एनसीबी ने 13 हजार 248 कफ सिरप की बोतल बरामद करते हुए मुख्य आरोपी सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया | तस्करी के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल एनसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कफ सिरप की खेप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी से नकली पते और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुगलसराय स्टेशन से महाराष्ट्र के पुणे लाई जाती थी । उसके बाद अलग-अलग माध्यम से स्थानीय तस्करों के जरिए इसे मुंबई सहित राज्य के अलग अलग जगहों पर भेजा जाता था | एनसीबी सूत्रों की माने तो गिरफ्तार मुख्य सरगना का मुंबई में मेडिकल की दुकान है |लेकिन इसकी भनक इस गिरोह के किसी भी सदस्य को नहीं लगने दी है | इस गिरोह के जुड़े सदस्य भी मुख्य सरगना को नहीं पहचानते थे | सिर्फ व्हाट्सप्प या अन्य सोशल माध्यम से संपर्क में रहते हुए इस तस्करी को अंजाम दे रहे थे |इस गिरोह के पांच लोगो को गिरफ्तार किया जा चूका है कुछ और लोगो की गिरफ़्तारी होने की संभावना जताई जा रही है |

Deepak dubey

Business: पीएनजी ज्वैलर्स की ब्रांड एंबेसडर बनी माधुरी दीक्षित

Deepak dubey

फ़िल्म हीरो हीरोइन में ‘ट्रांसफ्यूजन’ का ब्रांड न्यू अप्रोच, भारतीय सिनेमा को फिर से परिभाषित करने के लिए मेकर्स की तैयारी

Deepak dubey

Leave a Comment