Joindia
क्राइममुंबई

Joint operation of Navy-NCB and ATS: 3300 किलो ड्रग्स, 5 पाकिस्तानी तस्कर, नौसना-एनसीबी और एटीएस ने गुजरात समंदर से पकड़ी सबसे बड़ी खेप

IMG 20240301 WA0006

मुंबई। भारतीय नौसेना(Indian Navy), एनसीबी और गुजरात एटीएस(NCB and Gujarat ATS)ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर गुजरात के कच्छ(Kutch of Gujarat)से नशीली दवाओं की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। अरब सागर मे कच्छ के पास मंगलवार रात को को नौसेना ने एक छोटे जहाज को रोका। इसके बाद जहाज से 3,089 किलोग्राम से अधिक चरस, 158 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 25 किलोग्राम मॉर्फिन बरामद किया गया। इस कार्रवाई में कुल 3,300 किलोग्राम ड्रग्स पकड़ी गई।इसके साथ ही पाँच पाकिस्तानी तस्करों को भी गिरफ्तार किया है | यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है | दो दिन पहले गिर सोमनाथ पुलिस ने वेरावल शहर के घाट पर बहकर आई 350 करोड़ रुपए की नशीली दवाएं जब्त की थीं। उसके बाद से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो , एटीएस और अन्य केंद्रीय एजेंसियां पैडलर्स को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाकर यह कार्रवाई की है |

Advertisement

दो दिन पहले मिले ड्रग्स के बाद भारतीय नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने यह ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास अरब सागर में चलाया गया। भारतीय नौसेना ने विमान द्वारा निगरानी करते हुए पोरबंदर के पास समुद्र में एक संदिग्ध जहाज देखा गया था। जिसके बाद जहाज को रोकने के लिए एक जहाज का मार्ग बदल दिया गया। माना जा रहा है कि यह जहाज ड्रग्स की तस्करी में लगा हुआ था। नौसेना ने कहा कि निगरानी मिशन पर P8I LRMR विमान के इनपुट के आधार पर इन मिशन पर तैनात जहाज को तस्करी में लगे संदिग्ध जहाज को रोकने के लिए डायवर्ट किया गया था। जिसके बाद नौसेना ने हिरासत मे लेकर तलाशी ली गई जिस पर 3,089 किलोग्राम से अधिक चरस, 158 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 25 किलोग्राम मॉर्फिन बरामद किया गया।इस दौरान नाव पर सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है |

5 दिन पहले 350 करोड़ की हेरोइन के साथ 9 लोगों को किया था गिरफ्तार

पांच दिन पहले वेरावल बंदरगाह से 350 करोड़ की हेरोइन मछली पकड़ने वाली नाव में पकड़ी गई थी। इसके साथ ही 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। फिलहाल एटीएस गिर सोमनाथ पुलिस और कोस्ट गार्ड मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related posts

Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र ने राज्य का 6 हजार 452 करोड़ का बकाया

Deepak dubey

उद्धव ठाकरे की कोकण जनसंवाद यात्रा, 4 और 5 फरवरी को सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिले में दौरा

Deepak dubey

आलू-प्याज की मंडी का पुनर्विकास करने की मांग ,

Deepak dubey

Leave a Comment