Joindia
आध्यात्मकल्याणकाव्य-कथाकोलकत्ताक्राइमखेलठाणेदिल्लीदेश-दुनियानवीमुंबईपालघरफिल्मी दुनियाबंगलुरूमीरा भायंदरमुंबईराजनीतिरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

विवादों में BMC कमिश्नर: भाजपा विधायक अमित साटम ने कहा-इकबाल सिंह चहल के भाई ने सोनू निगम को दी धमकी, आयुक्त बोले, मेरा कोई भाई नही

k 1648289497

[ad_1]

पुणे10 घंटे पहले

कॉपी लिंकविधायक अमित साटम  के मुताबिक, सोनू निगम(बाएं) ने बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल(दाएं) के भाई के खिलाफ लिखित कंप्लेंट की है। - Dainik Bhaskar

विधायक अमित साटम के मुताबिक, सोनू निगम(बाएं) ने बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल(दाएं) के भाई के खिलाफ लिखित कंप्लेंट की है।

भाजपा विधायक अमित साटम ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल पर गंभीर आरोप लगाया है। महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन बोलते हुए साटम ने कहा कि बीएमसी आयुक्त के भाई ने बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम को फ्री में शो करने को कहा और मना करने पर उन्हें धमकाया। ऐसे नहीं करने पर बीएमसी का नोटिस भेजने और घर तोड़ने की धमकी दी गई। भाजपा विधायक ने इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा विधायक अमित साटम ने कहा कि सोनू निगम मेरी विधानसभा क्षेत्र में रहते हैं। उनकी ओर से एक शिकायत मुझे मिली है, जिसमें पालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल के भाई रजिंदर द्वारा उन्हें धमकाने की बात कही गई है। आरोप के मुताबिक, रजिंदर ने एक वौइस् नोट भेज सोनू निगम से कहा था कि आप कुछ शो फ्री में करिए वरना आपका घर तोड़ने की नोटिस बीएमसी से आपको आएगा। इस दौरान राजिंदर ने सिंगर से बदतमीजी भी की थी।

आरोप पर आयुक्त सफाई-इस नाम का मेरा कोई भाई नहींविवाद बढ़ने पर बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा कि उनका ‘रजिंदर’ नाम का कोई भाई नहीं है। उनके गांव में रजिंदर नाम का आदमी रहता है और अगर उसने ऐसा व्यवहार किया है तो उस पर करवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रजिंदर मेरा भाई नहीं है।

इनकम टैक्स की रडार पर हैं चहलइकबाल चहल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नोटिस की वजह से भी सुर्खियों में हैं। आईटी डिपार्टमेंट पार्षद यशवंत जाधव के खिलाफ उनकी सम्पत्ति को लेकर छानबीन कर रही है। इसी मामले में चहल को भी 10 मार्च को नोटिस भेजा गया है। आयकर विभाग के नोटिस के अनुसार चहल को स्टैंडिंग कमेटी के प्रपोजल और बुक्स ऑफ अकाउंट्स दिखाने की मांग की गई है।

मोहित कंबोज ने भी चहल पर लगाए गंभीर आरोपबीजेपी के एक और नेता मोहित कंबोज ने शनिवार को बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विदेशों में काफी संपत्ति जमा की है। वे आने वाले दिनों में इससे जुड़े सबूतों वाली फाइल जांच एजेंसी को सौपेंगे। मोहित कंबोज ने कहा कि महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार के आंख के तारे इकबाल सिंह चहल बीते 2 साल से सुर्खियों में हैं। इस बार वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नोटिस की वजह से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Advertisement

Related posts

ट्रेन आते ही फुटओवर ब्रिज से ट्रैक पर कूद गया और..; दिलदहला देने वालाई वीडियो वायरल

Deepak dubey

मुंबई में मनाया गया नौसेना दिवस… नौसेना दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि

Deepak dubey

Eknath Shinde Amit Shah meeting: शिंदे की नाराज़गी खुलकर आई सामने: दिल्ली में शाह से जताई नाराजगी फंड को लेकर NCP और शिवसेना में तनातनी तेज, महायुति में दरार के संकेत

Deepak dubey

Leave a Comment