Joindia
क्राइमकल्याणठाणेमुंबईराजनीतिरोचकसिटी

मुंबई के इन इलाकों में गुरुवार को रहेगी पानी की कटौती

images 8 1

मुंबई ।गुरुवार 4 अगस्त 2022 को मुंबई शहर और उपनगरों के कुछ हिस्सों में पानी की कटौती होगी। जब की कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ( बीएमसी) भांडुप परिसर में पुराने महासंतुलन जलाशय से शुरू होकर नए महासंतुलन जलाशय से आने वाले तानसा जल चैनल से जोड़ने के लिए तानसा जल चैनल और बीपीटी लाइन (ब्रेक प्रेशर टनल) का काम करेगा।

Advertisement

भांडुप कॉम्प्लेक्स में 1910 मिलियन लिफ्टिंग स्टेशन पर दो 1200 मिमी व्यास के स्लुइस वाल्व को बदलने और येवई में नए तानसा एक्वाडक्ट पर क्लोरीन इंजेक्शन लाइन पर वाला को बदलने का कार्य किया जाएगा।यह कार्य गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।

इस दौरान पूरे मुंबई शहर और दोनों उपनगरों में 15 फीसदी पानी की कमी होगी। कुछ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। पश्चिमी उपनगरों, पूर्वी उपनगरों और शहर के पूरे क्षेत्र में जलापूर्ति में 15 प्रतिशत की कमी आएगी। भांडुप के सर्वोदय नगर में गांवदेवी हिल मे जलापूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी।

Advertisement

Related posts

Horrible punishment for love marriage: प्रेमविवाह करने पर खौफनाक सजा, जोड़े को जमकर पीटा,सात लोग हुए गिरफ्तार

Deepak dubey

मानसून में खतरनाक इमारतों में रहने को लोग मजबूर महामुंबई में 10 हजार से ज्यादा इमारतें खतरनाक मुंबई के 188 जर्जर इमारतों में 2300 परिवारों को खतरा

Deepak dubey

पहले गृह मंत्री की घोषणा करो,आदित्य ठाकरे में सरकार को घेरा

Deepak dubey

Leave a Comment