Joindia
क्राइमकल्याणठाणेनवीमुंबईफिल्मी दुनियामुंबईरोचकसिटी

बाइक सवार दो युवकों ने की चार राउंड फायरिंग, एक की मौत, तीन  घायल

bike 11

मुंबई।मुंबई के कांदिवली में शुक्रवार देर रात को चार राउंड फायरिंग से हड़कंप मचा हुआ है ।बाइक सवार दो युवकों द्वारा किए गए फायरिंग की इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।
Advertisement
         जानकारी के मुताबिक  गोलीबारी की ये घटना शुक्रवार देर रात करीब एक बजे कांदिवली इलाके में बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे । अचानक की गई फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगी, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। मृत युवक का नाम अंकित यादव बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले लोग और इस घटना में पीड़ित शख्स एक दूसरे को पहले से जानते हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग किए।यह फायरिंग पुरानी रंजिश में किए जाने की संभावना जताई जा रही है। डीसीपी विशाल ठाकुर  के मुताबिक दो लड़के बाइक पर सवार होकर आए और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। बाइक से आए युवक गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग की इस घटना के पीछे क्या वजह थी, इसकी पड़ताल की जा रही है. फिलहाल तीनों घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement

Related posts

Cruel Nurse: Savitribai Phule Maternity Hospital में घिनौना प्रकार, रो रहे नवजात के मुंह पर नर्स ने चिपका दी पट्टी

Deepak dubey

दशहरे के शुभ मौके पर सोना हुआ महंगा, मार्च तक 40 लाख शादियां.. इससे सोने की कीमत पर पड़ेगा असर

Deepak dubey

A mega conference on SME Manufacturers & Exporters at Pune on 12th August 2022

Deepak dubey

Leave a Comment