Joindia
Uncategorizedमुंबईराजनीतिसिटी

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर देश नहीं बल्कि पूरे विश्व के आदर्श हैं – डॉ. शिवनाथ यादव

IMG 20220416 WA0008

मुंबई : राम मनोहर लोहिया चेरिटेबल संस्था द्वारा आयोजित समारोह में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर भारत इलेक्ट्रिकल के निदेशक व उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिवनाथ यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के आदर्श हैं।IMG 20220416 WA0006

Advertisement

जोगेश्वरी पूर्व, मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन के सामने स्थित जे. बी. पंत फाउंडेशन में राम मनोहर लोहिया चेरिटेबल संस्था द्वारा आयोजित समारोह में सत्कारमूर्ति डॉ. शिवनाथ यादव ने कहा कि सामाजिक शिक्षा संगठन पर डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का बहुत बड़ा योगदान है। आज हम जिस लोकतंत्र की बात करते हैं उस लोकतंत्र की संकल्पना को साकार करने वाले डा. बाबासाहेब आंबेडकर ही हैं। डॉ. शिवनाथ यादव ने आगे कहा की बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के कारण ही यह देश एकजुट है। यह संविधान ही है जो हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है तो वहीं एक नागरिक के तौर पर उनके कर्तव्यों को सुनिश्चित करता है। उन्होंने आगे कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की दिशा में आंबेडकर के योगदान को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। भले ही उन्हें संविधान के निर्माता के रूप में जाना जाता है। आज जो पूरा देश डॉ. आंबेडकर की जयंती मना रही है इसका श्रेय समाज के कई महापुरुषों को जाता है । जिन्होने लोकतंत्र और संविधान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए इस कदम को आगे बढ़ाया। बाबा साहेब आंबेडकर देश नहीं बल्कि पूरे विश्व के आदर्श हैं।

 

IMG 20220416 WA0005

कार्यक्रम के समारोह अध्यक्ष भोलानाथ यादव व निमंत्रक रामलाल यादव, कृपाशंकर यादव, ईश्वरदेव यादव, अभिमन्यु यादव, काशीनाथ यादव व सम्मानित अतिथि के रूप में आर डी यादव, शिवप्रसाद (बाबा) यादव, किसन दत्त दुबे, दशरथ यादव, सेवालाल यादव, रमेश मिश्रा, रमाकांत गुप्ता, श्रीमती नूतन रॉय, सीताराम यादव के साथ राजकुमार धर्मराज यादव, कमलाकांत यादव, ओमप्रकाश उपाध्याय, सुरेंद्र यादव, हरिशंकर यादव, पत्रकार विजय त्रिपाठी, एस. आर. यादव, यदु यादव कोश के संपादक एस. एन. यादव, सुभाष यदुवंशी इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे । इस अवसर पर श्रीमती मीरा यादव का लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Advertisement

Related posts

Navi Mumbai Journalists Welfare Association: ‘नहीं’ शब्द को शब्दकोश में रहने दो!, नवी मुंबई मनपा मुख्यालय में महिला पत्रकारों का सम्मान 

Deepak dubey

मछली की आड़ में 665 विदेशी पशुओं की तस्करी , दो गिरफ्तार

Deepak dubey

BCCI new policy against sexual harassment: बीसीसीआई ने क्रिकेट में यौन उत्पीड़न रोकने के लिए नई नीति को दी मंजूरी

Deepak dubey

Leave a Comment