By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Suspicious Food Poisoning Mumbai: संदिग्ध जहरीले भोजन से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, रहस्य गहराया
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Suspicious Food Poisoning Mumbai: संदिग्ध जहरीले भोजन से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, रहस्य गहराया

क्राइममुंबई

Suspicious Food Poisoning Mumbai: संदिग्ध जहरीले भोजन से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, रहस्य गहराया

Deepak dubey
Last updated: April 27, 2026 2:25 pm
Deepak dubey
Published: April 27, 2026
Share
WA 1777279821496
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Suspicious Food Poisoning Mumbai)

Advertisement

मुंबई शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की अचानक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है, हालांकि मौत की असली वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस, डॉक्टरों और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच तेज कर दी है।
मृतकों में 40 वर्षीय पति, 35 वर्षीय पत्नी, 16 वर्षीय बड़ी बेटी और 13 वर्षीय छोटी बेटी शामिल हैं। परिवार की एक साथ मौत से स्थानीय लोग सदमे में हैं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल की रात परिवार ने अपने पांच रिश्तेदारों के साथ मिलकर घर पर खाना खाया था। भोजन के बाद रिश्तेदार अपने घर चले गए, जबकि परिवार के सदस्य घर पर ही रहे। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1 बजे परिवार के चारों लोगों ने तरबूज भी खाया था।
सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच चारों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तेज उल्टी, दस्त और बेचैनी की शिकायत होने लगी। परिजन तुरंत उन्हें नजदीकी फैमिली डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को तत्काल जेजे अस्पताल भेज दिया।
अस्पताल में इलाज के दौरान सबसे पहले 13 वर्षीय छोटी बेटी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद रात तक परिवार के मुखिया की भी मौत हो गई। वहीं पत्नी और दूसरी बेटी की भी इलाज के दौरान जान चली गई। कुछ ही घंटों में पूरे परिवार के खत्म हो जाने से हर कोई स्तब्ध रह गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घर से भोजन के नमूने, बचे हुए फल और अन्य सामग्री जब्त कर जांच के लिए भेजी है। पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन डॉक्टरों ने मौत का कारण फिलहाल सुरक्षित रखा है। हिस्टोपैथोलॉजी और लैब रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
जे जे मार्ग पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, जिसमें जहरीला भोजन, खाद्य संक्रमण या अन्य संभावित कारण शामिल हैं।

छठ पर्व के शुभ अवसर पर भोजपुरी सुपरस्टार सुदीप पांडेय ने की दो फिल्मों की घोषणा
CRIME: दामाद की दरिंदगी का खुलासा, पहले पत्नी और फिर सास की हत्या कर शव को लगाए ठिकाने
Manipur violence: मणिपुर पहुंचा “इंडिया” का शिष्टमंडल
खाद पदार्थ के 19 आइटम की पैकेजिंग बदलाव, दिसंबर से होंगे लागू। व्यापारियों में नए कानून के प्रति नाराजगी
महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेगी! उद्धव ठाकरे का बड़ा इशारा, कौन होगा चेहरा?
TAGGED:#MaharashtraNews#mumbaipoliceAccidentNewsBreakingNewsCrimeNewsFamilyDeathFamilyTragedyFoodPoisoningFoodSafetyHealthAlertHindiNewsHospitalNewsInvestigationJJHospitalLatestNewsmumbainewsMumbaiTragedyPoliceInvestigationShockingNewsViralNews
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Allu Arjun 1734085060767 1734085060954
क्राइममुंबई

Allu arjun arrested: अल्लु अर्जुन को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत

Deepak dubey
Deepak dubey
December 13, 2024
9 अक्टूबर को स्व. सावरकर स्मारक में ‘हलाल’ सख्ती विरोधी परिषद का आयोजन !
The Imo app: नवी मुंबई से बांगलादेश संपर्क करने के लिए ‘इमो’ एप्लिकेशन का इस्तेमाल, दस बांगलदेशियों की गिरफ़्तारी से हुआ खुलासा
ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड , ट्रेन में लूटपाट की घटनाओं को दे रहे अंजाम
आज ठाकरे भाइयों की अग्निपरीक्षा- मुंबई में होगा सियासी भविष्य का फैसला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?