By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: जहीर कुरेशी स्मृति व्याख्यानमाला में उमड़े साहित्य जगत के दिग्गज, शायरी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » जहीर कुरेशी स्मृति व्याख्यानमाला में उमड़े साहित्य जगत के दिग्गज, शायरी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

इवेंटमुंबई

जहीर कुरेशी स्मृति व्याख्यानमाला में उमड़े साहित्य जगत के दिग्गज, शायरी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Deepak dubey
Last updated: April 9, 2026 8:11 pm
Deepak dubey
Published: April 9, 2026
Share
IMG 20260409 WA0013
SHARE

जो इंडिया / मुंबई। (Mumbai Literature Event 2026)
मुंबई में आयोजित “जहीर कुरेशी स्मृति व्याख्यानमाला 5” में साहित्य, कला और फिल्म जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने शिरकत कर प्रख्यात शायर जहीर कुरेशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनकी ग़ज़लों की गहराई और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अभिनेता राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जहीर कुरेशी की ग़ज़लें जीवन की बारीकियों को बेहद संवेदनशीलता से प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने उनकी पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह शायरी अंधेरों से लड़ने की प्रेरणा देती है और एक सच्चे शायर की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद और शायर ओबैद आजम आजमी ने कहा कि जहीर कुरेशी ने ग़ज़ल को एक नया मिजाज दिया, जो सीधे दिल और दिमाग पर असर करता है। वहीं प्रख्यात शायर नवाब आरजू ने भावुक होते हुए कहा, “शायर कभी नहीं मरता, वह अपने शब्दों के जरिए लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहता है। जहीर कुरेशी भी हमारे दिलों में जीवित हैं।”
फिल्मकार संदीप नाथ ने जहीर कुरेशी के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनसे मिले संस्कार आज भी उनके जीवन में मार्गदर्शक हैं और एक लेखक के रूप में वे हमेशा उनके भीतर मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कथाकार और पत्रकार हरीश पाठक ने कहा कि कठिन समय में जहीर कुरेशी उनके लिए दिशा-निर्देशक की तरह रहे और उनके जीवन का एक बेहद भावनात्मक हिस्सा हैं।
“कथा”, “दीनदयाल मुरारका फाउंडेशन” और “जलधारा” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन विवेक अग्रवाल ने किया, जबकि स्वागत भाषण दीनदयाल मुरारका और आभार प्रदर्शन श्रीमती कमलेश पाठक ने किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में रचना पाठ का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नवाब आरजू ने की। इस दौरान राजेंद्र गौतम, अशोक कुमार नीरद, संध्या यादव, अनिल गौड़ और सुभाष पाठक जिया सहित कई रचनाकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

IMG 20260409 WA0014
Mumbai Literature Event 2026,

इस अवसर पर अभिनेता विष्णु शर्मा, श्रुति भट्टाचार्य, मंजू श्री, अंजू शर्मा, सुरेश शर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, धनंजय कुमार, शैलेन्द्र गौड़, बनमाली चतुर्वेदी, हेमा चंदानी, कमर हाजीपुरी, प्रमोद दुबे, संतोष ओझा, अनिल गलगली, प्रतिमा चौहान और साधना तिवारी सहित साहित्य, कला और संस्कृति जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FREEDOM TREE: फ्रीडम ट्री ने ठाणे में की प्रेरक इंडस्ट्रियल स्टोर की शुरुआत, भारत के पहले ट्रेंड और कलर कंसल्टिंग स्टूडियो की शुरुआत
Political rhetoric: अभिनेता की जीभ काटने वाले को एक लाख का इनाम – अजित पवार गुट के नेता के बिगड़े बोल
महिला पायलट की आत्महत्या के मामले में दोस्त गिरफ्तार, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
फर्जी फूड इंस्पेक्टर को मुंबई पुलिस ने धर दबोचा , सावधानी बरतें और बिना पहचान पत्र अधिकारियों को प्रवेश ना दें व्यापारी : शंकर ठक्कर
KEM Hospital: पोस्टमार्टम में खुलासा, 12.3 प्रतिशत महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार, रिपोर्ट देख डॉक्टरों ने दांतो तले दबाई उंगली
TAGGED:Cultural Event MumbaiGhazalLiterature News IndiaMumbai Literature EventNawab AarzooObaid Azam AzmiPoetry RecitalRajendra GuptaShayari EventUrdu PoetryZaheer QureshiZaheer Qureshi Memorial Lecture
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
1584805821 6415
मुंबईसिटी

CSMT platform expansion delay: प्लेटफॉर्म विस्तार में देरी, तेजस और जनशताब्दी एक्सप्रेस 15 अप्रैल तक दादर तक सीमित

Deepak dubey
Deepak dubey
April 3, 2025
हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद एसबीआई की ओर से ‘रविवार’ के स्थान पर ‘शुक्रवार’ के दिन घोषित छुट्टी की गई रद्द !
New law for dance bars: महाराष्ट्र में फिर गूंजेगी ‘छमछम’? डांस बार के लिए नया कानून आने की संभावना
…. तो समलैंगिकों का स्वर्ग बन जाएगा थाईलैंड!
Soldier died before seeing daughter: बेटी का चेहरा देखे बिना ही बुझ गया देशसेवा का दीप, छुट्टी पर आए जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?