By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Dr Babasaheb Ambedkar insult: गिरीश महाजन पर SC/ST एक्ट की तलवार, माधवी जाधव के समर्थन में प्रकाश अंबेडकर का ऐलान
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Dr Babasaheb Ambedkar insult: गिरीश महाजन पर SC/ST एक्ट की तलवार, माधवी जाधव के समर्थन में प्रकाश अंबेडकर का ऐलान

राजनीति

Dr Babasaheb Ambedkar insult: गिरीश महाजन पर SC/ST एक्ट की तलवार, माधवी जाधव के समर्थन में प्रकाश अंबेडकर का ऐलान

JoIndia Online Correspondent
Last updated: January 27, 2026 11:25 am
JoIndia Online Correspondent
Published: January 27, 2026
Share
Girish Mahajan Madhavi Jadhav
SHARE

नासिक में गणतंत्र दिवस के मौके पर हुए विवाद ने अब जबरदस्त सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। वंचित बहुजन अघाड़ी के नेशनल प्रेसिडेंट एडवोकेट प्रकाश अंबेडकर ने इस पूरे मामले में सीधे मोर्चा खोलते हुए फॉरेस्ट गार्ड माधवी जाधव से फोन पर बात की और उन्हें पूरा समर्थन देने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई का ठोस भरोसा दिलाया।

Advertisement

माधवी जाधव (Madhavi Jadhav Forest Guard) ने पूरी घटना विस्तार से प्रकाश अंबेडकर (Prakash Ambedkar) के सामने रखी। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन (Girish Mahajan) के व्यवहार को ‘घटिया सोच’ करार देते हुए तीखा हमला बोला। प्रकाश अंबेडकर ने साफ शब्दों में कहा कि यह हरकत सिर्फ अपमानजनक नहीं, बल्कि SC/ST एट्रोसिटीज एक्ट के तहत गंभीर अपराध है और इस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने दो टूक कहा, “डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर (Dr Babasaheb Ambedkar insult) का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे बहुजन समाज का अपमान है।”

प्रकाश अंबेडकर ने यह भी ऐलान किया कि वंचित बहुजन अघाड़ी की नासिक वेस्ट कमेटी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में है। अगर पुलिस ने केस दर्ज करने में कोई टालमटोल की, तो वे खुद कानूनी ड्राफ्ट तैयार कर केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को बाध्य करेंगे।

इतना ही नहीं, उन्होंने RSS और BJP पर भी तीखा हमला करते हुए कहा कि ये संगठन लगातार डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और बहुजन समाज के लोगों की बेइज्जती कर रहे हैं, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दरअसल, यह पूरा मामला नासिक के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मुख्य सरकारी झंडा फहराने के कार्यक्रम के दौरान सामने आया, जब मंत्री गिरीश महाजन ने अपने भाषण में संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का नाम नहीं लिया। इस पर वहां मौजूद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की महिला कर्मचारियों ने कड़ा एतराज़ जताया, जिनमें माधवी जाधव सबसे आगे रहीं।

अब इस मुद्दे पर प्रकाश अंबेडकर की एंट्री के बाद सियासत गरमा गई है और साफ है कि यह मामला आने वाले दिनों में और बड़ा राजनीतिक रूप लेने वाला है।

Diva city bus stop issue: बस स्टॉप पर शीघ्र शेड और बैठने की व्यवस्था हो – समाजसेविका सौ. अश्विनी अमोल केंद्रे
Buldhana Viral Video: बुलढाणा में डेढ़ घंटे में बोगस वोटिंग के कई मामले आए सामने, प्रशासन पर चुनावी दबाव
Political rhetoric: अभिनेता की जीभ काटने वाले को एक लाख का इनाम – अजित पवार गुट के नेता के बिगड़े बोल
Mumbai local train block updates : दो बड़े काम और रेलवे ने लिए 5 दिन का बड़ा मेगा ब्लॉक, लगभग 30 घंटों में दो पुलों का काम होगा पूरा
BMC school land controversy: महायुति सरकार पर गंभीर आरोप: मनपा के 5 स्कूलों की जमीन निजी संस्थाओं को सौंपी, सदन में हंगामा
TAGGED:Babasaheb Ambedkar insultBJP RSS Ambedkar issueForest Department protestgirish mahajanGirish Mahajan controversyGirish Mahajan newsMadhavi JadhavMadhavi Jadhav Forest GuardMaharashtra political controversyNashik flag hoisting controversyNashik Politicsprakash ambedkarPrakash Ambedkar legal actionPrakash Ambedkar statementRepublic Day controversySC ST Atrocities Actvanchit bahujan aghadi
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Passwords leaked
क्राइमदिल्लीमुंबईसिटी

Cyber attack on tech companies: 🚨 16 अरब पासवर्ड डार्क वेब पर लीक! गूगल-एप्पल समेत करोड़ों यूजर्स की ऑनलाइन सुरक्षा खतरे में, तुरंत बदलें अपना पासवर्ड

Deepak dubey
Deepak dubey
June 20, 2025
बच्चों में पित्त नली की रुकावट को दूर करना होगा आसान,मनपा अस्पताल में शुरू होगी अपनी तरह की पहली सुविधा
Fire in Turbhe: रिहायशी इलाके में लगी आग से मचा हड़कंप, जांच तेज
MUMBAI: पत्नी की खाली कोख को भरने के लिए बन गया किडनैपर बिहार से आरोपी गिरफ्तार
Vidhansabha election: चुनाव की शुरू हुई तैयारियां… ठाणे जिले में साढ़े तीन सौ से अधिक मतदान केंद्र बढ़े! लोकसभा चुनाव के अनुभव को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन विभाग ने तैयार की योजना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?