By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Electricity Bill Increase: बिजली का ‘इलेक्ट्रिक शॉक’ तय! अप्रैल के बाद हर महीने बदल सकता है आपका पावर बिल
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Electricity Bill Increase: बिजली का ‘इलेक्ट्रिक शॉक’ तय! अप्रैल के बाद हर महीने बदल सकता है आपका पावर बिल

मुंबईसिटी

Electricity Bill Increase: बिजली का ‘इलेक्ट्रिक शॉक’ तय! अप्रैल के बाद हर महीने बदल सकता है आपका पावर बिल

Deepak dubey
Last updated: January 24, 2026 9:04 pm
Deepak dubey
Published: January 24, 2026
Share
Electricity Bill Increase: jondia news
Electricity Bill Increase joindia
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Electricity Bill Increase) देशभर के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आने वाला समय जेब पर भारी पड़ सकता है। केंद्र सरकार की नई राष्ट्रीय विद्युत नीति (NEP) का मसौदा सामने आने के बाद संकेत साफ हैं कि वित्त वर्ष 2026-27 से बिजली का बिल हर साल ही नहीं, बल्कि हर महीने ऑटोमैटिक तरीके से बढ़ सकता है। यह बढ़ोतरी किसी अलग आदेश के बिना, तय फॉर्मूले के तहत लागू होगी।

Advertisement

joindia report on Electricity Bill Increase: नई नीति के मुताबिक, अगर राज्य विद्युत नियामक आयोग समय पर टैरिफ तय नहीं करते हैं, तो इंडेक्स-लिंक्ड टैरिफ सिस्टम के आधार पर बिजली की दरें अपने आप बढ़ जाएंगी। अब तक राजनीतिक कारणों से कई राज्यों में बिजली की दरें वर्षों तक स्थिर रहती थीं, लेकिन इस व्यवस्था से उस पर ब्रेक लग जाएगा।

Electricity Bill Increase: बजट सत्र में आ सकता है संशोधन विधेयक

सूत्रों के अनुसार, बिजली (संशोधन) विधेयक को संसद के आगामी बजट सत्र में पेश किए जाने की संभावना है। इस विधेयक में बिजली क्षेत्र में दी जा रही सब्सिडी को धीरे-धीरे कम करने का प्रस्ताव भी शामिल है। इसका सीधा असर आम और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।

Electricity Bill Increase: आम उपभोक्ता पर सबसे ज्यादा असर

नई नीति का सबसे बड़ा असर घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं पर पड़ने की आशंका है। आंकड़ों के अनुसार, देश की करीब 45 फीसदी बिजली खपत इन्हीं वर्गों की है। फिलहाल बिजली सप्लाई की औसत लागत करीब 6.8 रुपये प्रति यूनिट है, जबकि कई राज्यों में उपभोक्ताओं से इससे कम वसूली होती है।
नई व्यवस्था लागू होने पर लागत और वसूली के इस अंतर को धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा, यानी बिजली सस्ती रहने की उम्मीद अब कम होती जाएगी।

Electricity Bill Increase: हर महीने बदल सकता है बिल

मसौदा नीति में यह भी साफ किया गया है कि अगर बिजली खरीद की लागत में महीने-दर-महीने उतार-चढ़ाव होता है, तो उसका सीधा असर उपभोक्ताओं के बिल पर डाला जा सकता है। यानी अब बिजली का बिल सिर्फ साल में एक बार नहीं, बल्कि हर महीने बदल सकता है।
खरीद लागत का पूरा हिसाब उपभोक्ताओं को नीति में कहा गया है कि बिजली वितरण कंपनियों को बिजली खरीद की लागत में होने वाले बदलाव की पूरी जानकारी हर महीने उपभोक्ताओं को देनी होगी। साथ ही, लागत में उतार-चढ़ाव को संभालने के लिए स्थिरीकरण कोष (Stabilization Fund) बनाने की भी सिफारिश की गई है। बावजूद इसके, विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बिल कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ सकते हैं

पूरी लागत उसी साल वसूली जाएगी

ड्राफ्ट पॉलिसी के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 से नियामक आयोगों को ऐसी दरें तय करनी होंगी, जिससे बिजली उत्पादन और वितरण की पूरी लागत उसी समय वसूल की जा सके। अब घाटे को बाद के वर्षों में समायोजित करने की व्यवस्था खत्म की जाएगी। इसके अलावा, बिजली की कीमतों को महंगाई दर जैसे सूचकांकों से जोड़ने का भी प्रस्ताव है।

कंपनियों की हालत सुधरी, उपभोक्ता पर बोझ

गौर करने वाली बात यह है कि करीब 10 साल बाद, वित्त वर्ष 2025 में बिजली कंपनियों ने लगभग 2,700 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पहले जहां कंपनियों को हर यूनिट पर 48 पैसे का घाटा होता था, वह अब घटकर सिर्फ 6 पैसे रह गया है। यानी कंपनियों की सेहत सुधर रही है, लेकिन इसका बोझ अब उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने वाला है।

 

इसे भी पढ़ें ;

Badlapur political clash: बदलापुर में सियासी संघर्ष चरम पर, 23 जनवरी को फिर झड़पें; शिंदे गुट के नगरसेवक को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीटा

BMC Election के दौरान वाडाला वार्ड 181 के दो उमीदवारों के घर मातम, शिंदे गुट की कोली के पति की हार्टअटैक से मौत

Jumbo Mega block Today : 235 लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रियों को वैकल्पिक रूट अपनाने की सलाह दी गई

BMC Election के दौरान वाडाला वार्ड 181 के दो उमीदवारों के घर मातम, शिंदे गुट की कोली के पति की हार्टअटैक से मौत
BJP Nagpur Municipal Corporation: हाईकमान का डर या लोकतंत्र पर वार?, शपथ से पहले ही ‘सीलबंद इस्तीफे’, नागपुर मनपा में भाजपा का अभूतपूर्व प्रयोग, 102 पार्षदों से पहले ही लिखवा लिया त्यागपत्र
MUMBAI: 20 महीने की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार
Evidence Management Center: देश का पहला अत्याधुनिक एव्हिडन्स मॅनेजमेंट सेंटर का नवी मुंबई मे शुभारंभ, गृहमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस के हाथों किया गया उद्घाटन
A journey of life in Mumbai local: हाईकोर्ट ने रेलवे से पूछा—”भीड़ के बीच गिरने वालों को लापरवाह कैसे कह सकते हैं?”
TAGGED:#जोइंडियाElectricity Bill IncreasejoindiaMaharashtra newsmumbai newsमुंबई न्यूज
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
ulcer
देश-दुनियामुंबईरोचकसिटीहेल्थ शिक्षा

मुंबई में ‘अल्सर कोलायटीस’ के मामलों में तेजी से बढ़ रही है

vinu
vinu
December 17, 2022
DCP Sudhakar Pathare accident: ऐसा आईपीएस जो आन्दोलन के दौरान भूखे प्यासे किसानों को भोजन करता
Ekta Kapoor: मोहनलाल संग मलयालम डेब्यू, एकता कपूर ने अभिनेता की तारीफ में कहा ये बात
Bus accident at Saputara Ghat; सापुतारा घाट पर घातक बस दुर्घटना; बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत
Kharghar Shiv Mahapuran Katha: खारघर में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन: धर्म, संस्कार और सामाजिक चेतना का सशक्त संदेश
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?