By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai Municipal Corporation Election Results 2026: बहुकोणीय मुकाबले में UBT शिवसेना, भाजपा और कांग्रेस का दमदार प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai Municipal Corporation Election Results 2026: बहुकोणीय मुकाबले में UBT शिवसेना, भाजपा और कांग्रेस का दमदार प्रदर्शन

मुंबईराजनीति

Mumbai Municipal Corporation Election Results 2026: बहुकोणीय मुकाबले में UBT शिवसेना, भाजपा और कांग्रेस का दमदार प्रदर्शन

Deepak dubey
Last updated: January 16, 2026 7:46 pm
Deepak dubey
Published: January 16, 2026
Share
IMG 20260116 WA0028
SHARE

जो इंडिया / मुंबई। (Mumbai Municipal Corporation Election Results 2026)

Advertisement

मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 के नतीजों ने शहर की राजनीति की दिशा और दशा दोनों स्पष्ट कर दी है। इस चुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) — सभी दलों ने अलग-अलग इलाकों में अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई। नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि मुंबई की राजनीति अब पूरी तरह बहुकोणीय हो चुकी है।
शिवसेना (UBT) की मजबूत वापसी
उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना (UBT) ने कई प्रमुख वार्डों में जीत दर्ज कर अपनी संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया। दादर के वार्ड क्रमांक 182 से मिलिंद वैद्य की जीत को पार्टी के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। इसके अलावा वार्ड 32 से गीता भंडारी, वार्ड 73 से लोना रावत, वार्ड 83 से सोनाली साबळे, वार्ड 53 से जितेंद्र वळवी, वार्ड 54 से अंकित प्रभू, वार्ड 56 से लक्ष्मी भाटीया, वार्ड 59 से शैलेश फणसे, वार्ड 75 से प्रमोद सावंत और वार्ड 77 से शिवानी परब ने जीत दर्ज की।
पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने वार्ड क्रमांक 199 में शानदार जीत हासिल कर एक बार फिर अपनी राजनीतिक पकड़ साबित की। वहीं वार्ड 153 से मिनाक्षी पाटणकर, वार्ड 115 से ज्योती राजभोज और वार्ड 204 से किरण तावडे भी विजयी रहे।
वार्ड 73 बना हाई-प्रोफाइल मुकाबला
वार्ड क्रमांक 73 का मुकाबला इस चुनाव का सबसे चर्चित विषय रहा। यहां सांसद रविंद्र वायकर की बेटी दीप्ति वायकर को हार का सामना करना पड़ा, जबकि UBT शिवसेना की लोना रावत ने जीत दर्ज की। इस नतीजे को ठाकरे गुट के लिए बड़ी राजनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है।
भाजपा का उत्तर मुंबई और मुलुंड में क्लीन स्वीप
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर मुंबई और उपनगरों में जबरदस्त प्रदर्शन किया। दहिसर के वार्ड नंबर 1 से रेखा यादव और वार्ड नंबर 2 से तेजस्वी घोषालकर विजयी रहीं। वार्ड 13 से रानी द्विवेदी, वार्ड 14 से सीमा शिंदे, वार्ड 35 से योगेश वर्मा, वार्ड 47 से तेजिंदर सिंह तिवाना, वार्ड 50 से विक्रम राजपूत, वार्ड 52 से प्रीती साटम और वार्ड 57 से श्रीकला पिल्लै ने जीत दर्ज की।
भाजपा ने मुलुंड बीएमसी टी वार्ड में 6 में से 6 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया। इसके अलावा वार्ड 107 से नील सोमैया, वार्ड 135 से नवनाथ बान, वार्ड 214 और 164 से अजय पाटिल तथा वार्ड 225 से हर्षिता नरवेकर की जीत ने पार्टी को मजबूती दी।
कांग्रेस को धारावी सहित कई इलाकों में सफलता
कांग्रेस ने सीमित लेकिन अहम सीटों पर जीत दर्ज की। धारावी के वार्ड क्रमांक 183 से आशा काले की जीत को पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वहीं वार्ड 165 से अशरफ आज़मी, वार्ड 61 से दिव्या अवनीश सिंह, वार्ड 33 से कामराजा सिद्दीकी और वार्ड 92 से मोहम्मद इब्राहिम विजयी रहे।
शिंदे गुट और मनसे की मौजूदगी
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना से वार्ड 51 में वर्षा तेंदुलकर ने जीत दर्ज की। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने वार्ड 74 से विद्या आर्य को जिताकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
हार भी बनी चर्चा का विषय
चुनाव परिणामों में कुछ बड़े चेहरों की हार ने भी सुर्खियां बटोरीं। पूर्व मंत्री नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, जिसे राजनीतिक हलकों में बड़ा झटका माना जा रहा है।
राजनीतिक समीकरणों के संकेत
इन नतीजों से साफ है कि आने वाले दिनों में मुंबई महानगरपालिका में सत्ता संतुलन को लेकर तीखी राजनीतिक कवायद देखने को मिलेगी। जहां UBT शिवसेना ने मध्य और दक्षिण मुंबई में अपनी पकड़ मजबूत रखी है, वहीं भाजपा ने उपनगरों में दबदबा बनाया है। कांग्रेस ने धारावी जैसे इलाकों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जबकि शिंदे गुट और मनसे ने भी सीमित लेकिन महत्वपूर्ण सीटें जीती हैं।

DevenFadnavis reaction on Sharad Pawar: शरद पवार के 160 सीट ऑफ़र बयान पर फडणवीस का पलटवार — बोले, ‘ये कहानी सलिम-जावेद की स्क्रिप्ट जैसी'”
Hemant Godse joins BJP: नाशिक में शिंदे गुट को झटका? गोडसे के भाजपा में जाने की अटकलें
Government medical College: पैंतरे पर पैंतरा चल रही घाती सरकार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ठेके पर सेवा दे रहे
महाराष्ट्र में खेती का संकट! पांच साल में 3.25 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि हुई कम
Supporters beat up journalists: शिंदे की खाली सभा कवर करना पत्रकारों को पड़ा भारी, समर्थको ने कर दी पिटाई
TAGGED:bjpMaharashtra newsmumbai newsshivsena
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
WA 1774961337395
मुंबईसिटी

Alert in Maharashtra: 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का खतरा, कई जिलों में चेतावनी

Deepak dubey
Deepak dubey
March 31, 2026
गले में मछली फंसने से 6 माह के बच्चे की मौत
Asha Bhosle…और फिर आशा ताई ने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा!
1 जुलाई से मुंबई में ओला, उबर और स्कूल बस सेवाएं रहेंगी बंद, ‘की डाउन’ आंदोलन से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी, राज्य सरकार की अनदेखी पर निजी परिवहन संचालकों ने जताया आक्रोश
महाविकास आघाडी का होगा मुंबई महापौर-बाबुलाल विश्वकर्मा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?