जो इंडिया / नवी मुंबई। (Senior Hindi leader passed away)
पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार सुबह उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से नवी मुंबई के सामाजिक एवं हिंदी भाषी समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनका अंतिम संस्कार कलम्बोली श्मशानभूमि में किया गया, जहाँ परिवारजनों के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अस्थि विसर्जन वाराणसी स्थित गंगा नदी में किया जाएगा, जबकि अंतिम धार्मिक विधि जौनपुर स्थित उनके पैतृक गांव में संपन्न की जाएगी।
पंडित गणेश शुक्ला अपने पीछे पत्नी,तीन पुत्र, दो पुत्रवधुएँ एवं एक नाती को छोड़ गए हैं।
Senior Hindi leader passed away: हिंदी भाषी नेता पंडित गणेश शुक्ला का निधन
Advertisement
