Joindia
फिल्मी दुनिया

Ambadas Danve: नॉमिनेशन विवाद पर गरमाई उद्धव गुट की सियासत, अंबादास दानवे ने चेतावनी देते हुए कहा- ‘झुकेगा नही साला’

Ambadas Danve

जोइंडिया टीम/ मुंबई:

Advertisement
छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के भीतर मचे घमासान ने अब खुला राजनीतिक टकराव का रूप ले लिया है। अंबादास दानवे और चंद्रकांत खैरे के बीच नॉमिनेशन को लेकर चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी बीच विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने एक सनसनीखेज आरोप लगाकर पार्टी के भीतर खलबली मचा दी है।

अंबादास दानवे ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि छत्रपति संभाजीनगर जिले के शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के एक मंत्री पार्टी के ही अधिकृत उम्मीदवारों को फोन कर नाम वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। दानवे का दावा है कि यह सारा खेल सत्ताधारी पार्टी के कुछ अधिकारियों के जरिए कराया जा रहा है, जिन्हें उन्होंने “गुलाम अधिकारी” करार दिया।

दानवे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में तीखे शब्दों में चेतावनी देते हुए लिखा कि
“याद रखना, हमारा भी हिसाब-किताब है। हर चीज का हिसाब रखा जाएगा और समय आने पर ब्याज सहित चुकाना ही पड़ेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अपनी जिम्मेदारी, काम और नैतिकता भूलकर सत्ता के इशारे पर काम कर रहे हैं, उनका राजनीतिक बाजार उखड़ जाएगा। दानवे ने साफ शब्दों में दो टूक कहा—
“झुकेगा नहीं साला!”

इस बयान के बाद उद्धव ठाकरे गुट में हलचल तेज हो गई है। नॉमिनेशन विवाद अब सिर्फ दो नेताओं की आपसी खींचतान नहीं रह गया, बल्कि पार्टी के भीतर सत्ता, दबाव और नैतिकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि इस विवाद को जल्द नहीं सुलझाया गया, तो इसका सीधा असर पार्टी की चुनावी रणनीति और छवि पर पड़ सकता है। अब सबकी निगाहें उद्धव ठाकरे पर टिकी हैं कि वे इस अंदरूनी संकट पर क्या रुख अपनाते हैं और किन नेताओं पर भरोसा जताते हैं।

Related posts

सहकारी बैंक धोखाधड़ी केस: पुलिस स्टेशन पहुंचे प्रवीण दारेकर से 3 घंटे तक हुई पूछताछ, नेता प्रतिपक्ष ने कहा-मुंबई पुलिस पर बहुत दबाव है

cradmin

दाऊद से जुड़ा मनी लांड्रिंग केस: नवाब मलिक की कस्टडी पर सुनवाई जारी, ED ने 1993 धमाकों से जुड़ा कॉन्फिडेंशियल स्टेटमेंट अदालत के सामने रखा

cradmin

प्रशासन की लापरवाही से गई युवक की जान

Deepak dubey

Leave a Comment