जोइंडिया टीम/ मुंबई: मुंबई महानगरपालिका चुनाव की सरगर्मी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने अपनी चुनावी तैयारी को और तेज़ कर दिया है। पार्टी ने मुंबई नगर निगम (BMC)
दूसरी सूची देर रात जारी
NCP ने रविवार को 37 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी बिगुल फूंका था। इसके बाद आज देर रात पार्टी ने 27 उम्मीदवारों की दूसरी सूची घोषित की। इस सूची में महिला उम्मीदवारों, युवा चेहरों और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेताओं को खास तवज्जो दी गई है।
NCP की दूसरी लिस्ट में जिन प्रमुख उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।
खदीजा इस्माइल मकवाना (66)
डॉ. मनीषा चौधरी (84)
संगीता वाजे (105)
रुक्सार अंजुमा मुस्तकीर खान (110)
मनीषा रहाटे (119)
जाहिदा सिराज अहमद (124)
एडवोकेट शबाना रशीद शेख (134)
वंदना गौतम कांबले (151)
नेहा भगवानराव राठौड़ (156)
रीमा देवी सिंह (163)
प्रकाश ज्ञानदेव चौधरी (166)
मुस्कान समीर शेख (187)
मंगेश बंसोड़े (208)
शाकिर अंसारी (211)
फरान फरीद अंसारी (78)
शिवाजी विनायक खड़ताले (104)
दीपा अनंत शेटे (112)
शबाना अनवर शेख (122)
कंचन प्रशांत बड़े (129)
शब्बीर सिद्दीकी खान (145)
आशीष गडकरी (154)
विद्या नवीन कुमार शिलवंत (155)
आशीष महादेव माने (159)
सतीश यादव (164)
रेहाना आरिफ सैयद (179)
सारा डेरे (192)
हर्षला हर्षद सुर्वे
अब तक 64 उम्मीदवार घोषित
NCP के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने अब तक कुल 64 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में शेष वार्डों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।
BMC चुनाव में NCP की रणनीति साफ
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इस बार NCP मुंबई में मजबूत संगठन, स्थानीय मुद्दों और जमीनी कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ने जा रही है। उम्मीदवार चयन में सामाजिक संतुलन, महिला प्रतिनिधित्व और चुनावी जीत की क्षमता को प्राथमिकता दी गई है।
सियासी हलचल तेज
NCP की दूसरी सूची सामने आते ही मुंबई की सियासत में हलचल और तेज हो गई है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी आगे और किन वार्डों से उम्मीदवार उतारती है और मुकाबला कितना दिलचस्प होता है।
मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर जैसे-जैसे नामांकन की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की रणनीति भी खुलकर सामने आने लगी है।



