By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: ST bus scam: भ्रष्टाचार के दलदल में धंसी महाराष्ट्र की ‘लाल परी’! घाटा 10,962 करोड़ के पार, ई-बस खरीद में भी बड़ा घोटाला उजागर — शिवसेना ने विधान परिषद में उठाई आवाज़, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » ST bus scam: भ्रष्टाचार के दलदल में धंसी महाराष्ट्र की ‘लाल परी’! घाटा 10,962 करोड़ के पार, ई-बस खरीद में भी बड़ा घोटाला उजागर — शिवसेना ने विधान परिषद में उठाई आवाज़, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

मुंबईराजनीतिसिटी

ST bus scam: भ्रष्टाचार के दलदल में धंसी महाराष्ट्र की ‘लाल परी’! घाटा 10,962 करोड़ के पार, ई-बस खरीद में भी बड़ा घोटाला उजागर — शिवसेना ने विधान परिषद में उठाई आवाज़, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Deepak dubey
Last updated: July 4, 2025 9:14 am
Deepak dubey
Published: July 4, 2025
Share
MSRTC min
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: महाराष्ट्र की ‘लाल परी’ यानी एसटी महामंडल (Maharashtra’s ‘Red Fairy’ i.e. ST Mahamandal

Advertisement
) पर मंडरा रहे संकट के बादल और गहरे हो गए हैं। भ्रष्ट अधिकारियों के गठजोड़ और लगातार होते घोटालों ने इस संस्थान को कर्ज और घाटे के ऐसे दलदल में धकेल दिया है, जहां से बाहर निकलना अब और मुश्किल दिख रहा है। एसटी का घाटा अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचते हुए 10,962 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गया है।

विधान परिषद में एसटी की दयनीय स्थिति पर कल विशेष चर्चा हुई, जहां शिवसेना विधायक एड. अनिल परब ने जोरदार ढंग से सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एसटी आम जनता की जीवनरेखा है, लेकिन अधिकारियों का भ्रष्टाचार इसे खत्म करने पर तुला है। मुख्यमंत्री ने भले ही 2,000 करोड़ की बस खरीद रद्द की हो, लेकिन इस घोटाले के सूत्रधार अधिकारियों पर अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।

ई-बस घोटाले पर परतें खुलीं
परब ने कहा कि ई-बस खरीद में भी बड़ा खेल हुआ है। एसटी ने 5,050 ई-बसों की खरीद का निर्णय लिया, लेकिन शर्तों में बदलाव कर ओलेट्रा कंपनी को लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कंपनी चीन से बसें मंगाकर अपने स्टिकर लगाकर बेच रही है। अगर बसें सीधे निर्माता से खरीदी जातीं तो करोड़ों रुपए की बचत होती।

कर्मचारियों के साथ छलावा
उन्होंने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों को सरकारी सेवा में समाहित करने का झूठा लालच देकर आंदोलन करवाया गया। आंदोलन के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और आज वही नेता कर्मचारी हितों की बात करने से बचते नजर आ रहे हैं।

‘कार्टेल’ पर कड़ी कार्रवाई की मांग
परब ने सदन में मांग की कि भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार परिवहन विभाग के अधिकारियों — उपाध्यक्ष और एमडी डॉ. माधव कोसेकर, वित्तीय सलाहकार गिरीश देशमुख, प्रभारी महाव्यवस्थापक नितीन मैन और नंदकुमार कोलारकर — पर तुरंत जांच बैठाकर कार्रवाई की जाए।

मंत्री का आश्वासन
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस पर जवाब देते हुए भरोसा दिलाया कि एसटी के कायाकल्प के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है और सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

सदन में चर्चा के दौरान शशिकांत शिंदे, सदाभाऊ खोत, प्रवीण दरेकर और अन्य सदस्यों ने भी एसटी की बदहाली पर चिंता जताई और सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की।

Licenses of those who adulterate milk will be cancelled: मिलावटखोरों के खिलाफ मंत्री नरहरि झिरवाल की सख्ती, अब लाइसेंस भी होंगे रद्द
Breaking news: राज ठाकरे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, 16 साल पहले का मामला
NCP Shiv Sena Alliance Nashik: NMC चुनाव में बड़ा सियासी ऐलान, NCP और शिवसेना मिलकर लड़ेंगी चुनाव
रात को वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा, सुबह बस में शव मिला
Bangali cyclone: मुम्बई को heat से देगा राहत, ऐसा है यह बंगाली तूफान
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230522 WA0009
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

CRIME: मौज मस्ती के लिए स्कूटी चोरी ,आरोपी हुआ गिरफ्तार

Deepak dubey
Deepak dubey
May 22, 2023
Fire in Dharavi: धारावी में भीषण आग, जल गए दर्जनों झोपड़ें
Political Counterattack: सिंधुदुर्ग आपदा में मदद के बावजूद वैभव नाईक का एकनाथ शिंदे पर आरोप, उदय सामंत ने किया पलटवार
एसएसपी के ट्रांसफर आदेश का नहीं हो रहा अनुपालन, नई तैनाती वाले स्थान पर ना जाकर पुरानी जगहों पर दे रहे सेवा
Chhota Rajan will shift to Arthur Road or Taloja: छोटा राजन तिहाड़ से आर्थर रोड या तलोजा मे होगा शिफ्ट !, छोटा राजन को मारने के लिए दाऊद गिरोह से दी गई सुपारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?